मैहर जिले के अमरपाटन में युवक की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली व धमकी के गंभीर आरोप।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 8 जनवरी को अनंतराम पटेल (उम्र करीब 35 वर्ष) ने कथित पुलिस ब्लैकमेलिंग और लगातार पैसों की मांग से तंग आकर गुरुवार देर रात कदंब के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कोचिंग जा रहे बच्चों ने उसका शव सड़क किनारे पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौत से पहले अनंतराम ने 4 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उसने अमरपाटन थाने के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी रावत सहित चार अन्य-रामगोपाल, रेशमा, सुधा और हिमांशु-पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सुसाइड नोट में प्रधान आरक्षक का मोबाइल नंबर भी दर्ज मिला, जो परिजनों के मुताबिक खुद पुलिसकर्मी ने रात में घर आकर दिया था। वीडियो में अनंतराम कहते सुना गया, हम मरने जा रहे हैं हमें मारने वाले रामगोपाल, रेशमा, सुधा और हिमांशु हैं। इन लोगों ने हमसे पैसे ठगे, झूठे केस की धमकी दी। बयान के मुताबिक रामगोपाल ने 2 लाख, रेशमा ने 40 हजार, सुधा ने 50 हजार और हिमांशु ने 50 हजार रुपए लिए थे। वहीं, सुसाइड नोट में लिखा गया कि 8 जनवरी को प्रधान आरक्षक ने उससे 1 लाख रुपए लिए और एक लाख और देने का दबाव बनाया—एक लाख और दो, वरना मुकदमा कर दूंगा, इसलिए हम मर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल में खून की कमी, डोनर के साथ पहुंच रहे परिजन, 8 यूनिट शेष, बिड़ला से मंगाना पड़ा ब्लड
शव उठाने से रोका
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। वे प्रधान आरक्षक की तत्काल गिरफ्तारी, निलंबन, निष्पक्ष जांच और अन्य चार आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
रात में उठा ले गई पुलिस
मृतक के चचेरे भाई संदीप पटेल ने बताया कि गुरुवार रात 112 पुलिस वाहन उनके घर पहुंचा था, जिसमें ड्राइवर के साथ कांस्टेबल रावत सवार थे। आरोप है कि 14 वर्षीय बेटे को गाड़ी में बैठाकर खेत तक ले जाया गया, परिवार की महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और पुलिसकर्मी नशे में थे। वीडियो बनाने पर मोबाइल बंद करवाने का भी आरोप लगाया गया है।
परिवार पर टूटा आर्थिक पहाड़
मृतक की बेटी खुशी पटेल ने रोते हुए कहा, पापा के अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं हैं। अनंतराम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद पत्नी और छोटे बच्चों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है।
यह भी पढ़ें: उम्र 13 साल, सतना के संकल्प अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में कांस्य जीता पदक

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।