रीवा के समान थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर ने घर के भीतर खुद को गोली मार ली, कनपटी में गोली लगने से मौत, जांच जारी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
समान थाना अंतर्गत पोखरी टोला में रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली उनके कनपटी में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनाका खिंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पोखरी टोला के रामनिरंजन नगर निवासी अनुज दुबे पुत्र स्व. अर्जुन दुबे 26 वर्ष पेशे से प्रापर्टी का काम करते थे। शुक्रवार की दोपहर वह घर में मौजूद थे। दूसरे कमरे में उनकी बहन, पत्नी व मां भी थी। इस दौरान उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। घर के लोग पहुंचे तो देखा कि अनुज खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुये थे। आनन-फानन में परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक परीक्षण के दौरान ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अब मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: पुलिस ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट ने खोली थाने की पोल
एक माह पूर्व हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार अनुज का विवाह करीब एक माह पूर्व ही हुआ था। वह हंसमुख मिजाज के थे। अनुज ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। इधर इस घटना के बाद पत्नी समेत अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दिया है।
पिता की हो चुकी है मौत
जानकारी के अनुसार अनुज के पिता की करीब पांच साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी पत्नी, बहन व मां के साथ पोखरी टोला में निवास करता था। कुछ साल पहले ही उन्होंने प्रापर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इधर घटना स्थल से बंदूक बरामद कर लिया गया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने जांच कराया गया है।
समान थाना क्षेत्र के पोखरी टोला में घर के भीतर गोली चली है। एक युवक की मौत हो गई है। फोरेंसिक जांच कराई गई है। मामले की जांच समान पुलिस कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-संदीप मिश्रा, एएसपी ग्रामीण रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।