मैहर के हरनामपुर में गल्ला व्यापारी की दुकान से महज 16 सेकंड में 8 लाख की चोरी हो गई। आरोपी लाल रंग की बाइक से आया और सीसीटीवी में कैद हो गया। व्यापारी का कहना है कि रकम दो दिन पहले बैंक से निकाली थी। पिछले पांच साल में यह पांचवीं चोरी है, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रविवार को गल्ला व्यापारी दुकान पर था, बाइक से एक युवक आया। गल्ला बेंचने की बात कही। बोरा लेकर दुकान के अंदर गया और मौका पाकर काउंटर से 8 लाख रुपए पार कर दिए। काउंटर का टूटा हुआ ताला और उसमें रखे 8 लाख रुपए गायब होने की जानकारी गल्ला व्यापारी के होश उड़ गए। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर आई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में रुपए चोरी करने वाले आरोपी युवक की तस्वीर मिली है। पुलिस ने बताया कि दुकान के अंदर घुसते ही महज 16 सेकंड के अंदर घटना को अंजाम दे दिया।
लाल रंग की बाइक से आया था बदमाश
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के कोतवाली अन्तर्गत हरनामपुर में कृषि मंडी रोड में राजेश अग्रवाल की अमन ट्रेडर्स के नाम से गल्ला की दुकान है। रविवार की सुबह 11 बजे गल्ला व्यापारी दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान लाल रंग की बाइक से एक युवक आया और दुकान आकर राजेश से गल्ला बेंचने की बात करने लगा। पुलिस ने बताया कि तभी एक व्यक्ति ने गल्ला व्यापारी राजेश बातचीत करने के लिए बुलाया। राजेश दुकान से बाहर आया तभी गल्ला खरीदने की बात करने आया युवक दुकान के अंदर घुस गया और पलक झपकते ही काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 8 लाख रुपए बोरी में भरकर फरार हो गया।
दो दिन पहले निकाली थी रकम
गल्ला व्यापारी राजेश ने पुलिस को बताया कि खरीदे गए गल्ला का भुगतान करने के लिए शुक्रवार को बैंक से 8 लाख रुपए निकाल कर दुकान के काउंटर में रखे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि संभवतः शुक्रवार को बैंक से पैसा निकालते समय से ही आरोपी युवक गल्ला व्यापारी की रैकी कर रहा था। गल्ला बेंचने की बात कर वह दुकान पहुंचा और मौका पाकर महज 16 सेकंड के अंदर काउंटर का ताला तोड़कर रकम पार कर दी। पुलिस ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के आधार पर संदेही को चिन्हित कर उसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
पांच साल में 5वीं चोरी
हरनामपुर में गल्ला का कारोबार करने वाले राजेश अग्रवाल के यहां पिछले पांच साल से हर साल चोरी हो रही है। पांच साल के दौरान गल्ला कारोबारी के यहां चोरी की पांच घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी लगने पर मैहर कस्बे के काफी व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों के यहां दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।