मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस पर 'ई-जीरो एफआईआर' सेवा शुरू। ₹1 लाख से ज्यादा की सायबर धोखाधड़ी में अब घर बैठे दर्ज होगी FIR। जानें गोल्डन ऑवर का महत्व और 5-चरणीय प्रक्रिया

भोपाल | स्टार समाचार वेब
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 'सुशासन दिवस' के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों की सायबर सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 'सायबर सुरक्षित भारत' विज़न के अनुरूप राज्य में ‘ई-जीरो एफआईआर’ व्यवस्था शुरू की गई है। यह प्रणाली विशेष रूप से उन पीड़ितों के लिए है जिन्होंने ₹1 लाख से अधिक की सायबर वित्तीय धोखाधड़ी का सामना किया है।
जुलाई 2024 से लागू नई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत 'जीरो एफआईआर' को वैधानिक मान्यता दी गई है। इसी का लाभ उठाते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप (ई-जीरो एफआईआर) में ढाला है। अब पीड़ित को क्षेत्राधिकार या थाने की सीमाओं में उलझने की जरूरत नहीं होगी; वे देश के किसी भी कोने से डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सायबर अपराध की दुनिया में शुरुआती 2 घंटे 'गोल्डन ऑवर' कहलाते हैं। ई-जीरो एफआईआर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके माध्यम से आईपी लॉग (IP Log) और ट्रांजैक्शन आईडी जैसे डिजिटल साक्ष्य तत्काल सुरक्षित कर लिए जाते हैं। इससे बैंकिंग चैनल और I4C (भारतीय सायबर अपराध समन्वय केंद्र) तुरंत सक्रिय हो जाते हैं, जिससे ठगी गई राशि के अपराधी के खाते में पहुंचने से पहले ही 'फ्रीज' होने की संभावना बढ़ जाती है।
शिकायत: पीड़ित हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर रिपोर्ट करता है।
ऑटोमेशन: ₹1 लाख से अधिक के मामलों में डेटा भोपाल स्थित सायबर हब पहुंचता है और स्वतः ई-जीरो एफआईआर में बदल जाता है।
नंबर अलॉटमेंट: पीड़ित को तुरंत डिजिटल एफआईआर नंबर मिल जाता है।
हस्तांतरण: राज्य सायबर पुलिस समीक्षा के बाद केस संबंधित क्षेत्रीय थाने को भेजती है।
नियमितीकरण: शिकायतकर्ता को 3 दिनों के भीतर नजदीकी थाने जाकर इसे रेगुलर एफआईआर में बदलना होता है।
यह व्यवस्था पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा और एडीजी श्री ए. साई मनोहर के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। इस प्रणाली के एकीकरण (NCRP, I4C और CCTNS) से अब नागरिक अपने केस की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। पोर्टल पर सीधे स्क्रीनशॉट और रसीदें अपलोड करने की सुविधा से दस्तावेजीकरण भी आसान हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।