सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावों के बावजूद मनगवां शहर में 100 से ज्यादा बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है। 17 कर्मचारियों के भरोसे 24 हजार उपभोक्ता हैं, और कई गांवों में महीनों से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर जलने, पोल गिरने और रात में तकनीकी स्टाफ के अभाव ने उपभोक्ताओं को आंदोलन की राह पर ला दिया है।

हाइलाइट्स
मनगवां, स्टार समाचार वेब
एक ओर सरकार 24 घंटे बिजली देने की बात करते हुये नहीं थक रही है, वहीं दूसरी ओर मनगवां शहर मे 4 से 5 घंटे बिजली बमुश्किल नसीब नही हो रही है। 24 घंटे में 100 से अधिक बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है। जिसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की योजना तैयार कर ली है।
कई बार नगरवासी रात्रि में ही विद्युत मंडल का घेराव कर चुके हैं। दो दिवस पहले ही विद्युत मंडल का घेराव किया गया था। इसके बाद भी विद्युत विभाग अपने रवैये में सुधार नहीं कर पा रहा। अब नगरवासी उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। बरसात के दिनों में बच्चे पढ़ाई के लिए मोहताज हैं। वार्ड क्रमांक 14 व 15 के मध्य दो माह से ट्रांसफार्मर जले हुये हैं। जिसके चलते 1000 से अधिक आबादी अंधेरे में जीवन यापन कर रही है। जबकि लाइन मेंटेनेंस के लिए लाखों का बजट आता है, लेकिन यह काम केवल कागजों में हो रहा है। यही वजह है कि उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं। पहली ही बारिश मे बिजली विभाग की दावों की पोल खुल गई है। 5 दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं, जहांं बिजली पोल उखड़े पड़े है। कई गांव तो ऐसे हैं जहाँ एक माह से आपूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है, लेकिन बिजली सुधार का काम नहीं किया गया।
17 कर्मचारियों के भरोसे 24 हजार उपभोक्ता
मनगवां विद्युत वितरण केंद्र में महजा 17 कर्मचारी ही हैं। जिनके भरोसे 24000 कनेक्शन धारी है। कनेक्शन धारियों के यहां दो दो महीनों से लाइट फॉल्ट है। कर्मचारियों के अभाव में इसे सुधारने में कई दिन का समय लग जाता है। जबकि हर माह उनसे बिल की वसूली की जाती है। आलम यह है कि प्राइवेट हेल्पर के सहारे मंनगवा डिवीजन चल रहा है। शासन द्वारा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पोल पर चढ़ने लायक नहीं है।
कम क्षमता का लगाया गया ट्रांसफार्मर
जहां 63 केवी ट्रांसफार्मर की जरूरत वहां 25 केवी ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जिसे सिर्फ एक सबमर्शियल चल सकता है। ऐसे में लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर आये दिन जल रहे हैं। लोगों के घरों में मोमबत्ती से भी कम उजाले बल्ब दे रहे हैं।
रात में ऑपरेटर के भरोसे सब स्टेशन
मनगवां विद्युत वितरण केंद्र में रात्रि के समय अगर पोल गिर जाए, तार टूट जाए तो उसे बनाने वाला कोई नहीं है। इतने बड़े सब स्टेशन में सिर्फ आॅपरेटर लाइन को बंद और चालू करने के लिये रहता है। लाइनमैन के नाम पर सिर्फ रजिस्टर में खानापूर्ति की जाती है। ना कोई लाइनमैन रहता और ना ही वरिष्ठ अधिकारी।
विद्युत विभाग में समय-समय पर ट्रांसफार्मर की लोड की चेकिंग होती है अगर लोड अधिक है। ट्रांसफार्मर कम केवी का है उसको जल्दी बदलवाया जाएगा। विद्युत स्टेशन पर निराकरण का शिविर लगाया जाता है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्याओं का निदान जल्द से जल्द करें।
बीके शुक्ला, अधीक्षण यंत्री रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।