मैहर जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मोबाइल और बाइक जब्त कर साइबर जांच शुरू की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
दो दोस्तों के साथ घूमने गई 14 वर्षीय नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला मैहर जिले में सामने आया है। पीड़िता के द्वारा शिकायत किए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को चिन्हित करते हुए उन्हें सोमवार को धर दबोचा। सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर से निकली थी सब्जी लेने
जानकारी के मुताबिक मैहर कोतवाली अन्तर्गत रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी पिछले दिनों घर से सब्जी खरीदने निकली, रास्ते में दो दोस्त मिले, दोनो ने कहा कि चलो घूम कर आते हैं। पहले तो नाबालिग ने मना किया लेकिन बाद में वह दोस्तों के साथ जाने के लिए राजी हो गई। अपने दो दोस्तों के साथ नाबालिग बाइक से नेशनल हाइवे- 30 से लगे पहाड़ी गांव की तरफ घूमने गई। रामकृष्ण भवन के आगे तीनो ंतालाब की तरफ घूमने गए। तालाब के पास तीनों युवक शराब के नशे में पहले से मौजूद थे जिन्होंने नाबालिग को दो युवकों के साथ देखकर पकड़ लिया।
मारपीट कर छीनी बाइक की चाबी
तालाब के पास मौजूद तीनों आरोपियों ने नाबालिग किशोरी और उसके दोस्तों से सूनसान जगह में आने की वजह पूछी फिर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। तीनों आरोपियों ने बाइक की चाबी छीन ली। तीनों आरोपियों में से एक नाबालिग को पकड़ कर जबरिया तालाब की तरफ ले जाने लगा। नाबालिग के दोस्तों के साथ मारपीट की गई। तालाब के ऊपरी हिस्से की तरफ ले जाकर आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बनाया और फोटो खींची। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस बीच एक युवक भागते हुए नजदीक स्थित सीमेंट दुकान तक पहुंचकर आपबीती बताई तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। रविवार को पीड़िता को लेकर परिजन मैहर कोतवाली पहुंचे।
रामनगर के जंगल से धराए
इस संबंध में मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी विमलेश उर्फ टिर्री कोल पिता संतोष कोल 20 वर्ष निवासी वंशीपुर थाना कोतवाली, मनीष कोल पिता विमलेश कोल 18 वर्ष और अजय कोल पिता संजय कोल 20 वर्ष दोनों निवासी भरौली थाना अमदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले थे और वे रामनगर थानान्तर्गत जंगल में छिपे हुए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए रामनगर पुलिस को अलर्ट किया गया। इस बीच एक आरोपी ने अपने परिचित को फोन करने मोबाइल चालू किया। जिससे साइबर सेल को लोकेशन मिला। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने तीनों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से बाइक और मोबाइल जब्त किए गए हैं। बताया गया कि आरोपियों से जब्त मोबाइल में घटना से संबंधित वीडियो मिले हैं। हालांकि आरोपियों ने अपने मोबाइल से ज्यादातर वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए हैं। साइबर सेल के द्वारा आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त कर डाटा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को घटना स्थल ले जाकर साक्ष्य संकलन किया गया।
एक आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
मैहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी विमलेश कोल का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। नादन देहात थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना में वह शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। जमानत पर जेल से बाहर आया था। घटना के दिन विमलेश अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहाड़ी गांव के पास तालाब तरफ शराबखोरी करने गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।