मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में MP Power Management Company ने टोरेंट, अडाणी और हिन्दुस्थान थर्मल के साथ 4000 MW बिजली उत्पादन हेतु अनुबंध किया

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की प्रगति को नई गति देने के लिए राज्य सरकार ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मंगलवार को 4 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के विद्युत आपूर्ति समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जैसे शरीर के लिए प्राण आवश्यक हैं, वैसे ही राज्य के विकास के लिए बिजली अनिवार्य है। ये नए संयंत्र न केवल प्रदेश को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 8 हजार लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे।
यह परियोजनाएं DBFOO (डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट) मॉडल पर आधारित हैं। इसमें प्रमुख औद्योगिक समूहों ने निवेश की प्रतिबद्धता जताई है:
| कंपनी का नाम | आवंटित क्षमता | प्रस्तावित निवेश |
| टोरेंट पावर लिमिटेड | 1600 मेगावॉट | 24,000 करोड़ रुपये |
| अडाणी पावर लिमिटेड | 1600 मेगावॉट | 24,000 करोड़ रुपये |
| हिन्दुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स | 800 मेगावॉट | 12,000 करोड़ रुपये |
ये सभी नए पावर हाउस अनूपपुर जिले में स्थापित किए जाएंगे।
इन संयंत्रों से वर्ष 2030 तक बिजली की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।
कुल क्षमता में 800 मेगावॉट की अतिरिक्त बिजली खरीद का विकल्प भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश अपनी उद्योग-मित्र नीतियों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने इन अनुबंधों की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बेटियों ने बाजी मारी है। बेटों को पीछे किया है। जनजाति जिलों का परीणाम अच्छा आया है। मेरिट में भी छात्राएं सबसे आगे हैं। बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है।
मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार। नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रतलाम और धार समेत 10 जिलों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार। नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रतलाम और धार समेत 10 जिलों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भोपाल के 70 इलाकों में बुधवार को बिजली मेंटेनेंस के कारण सप्लाई बंद रहेगी। रोहित नगर, भानपुर, और पुराने शहर के कई क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
मध्य प्रदेश में 1 मई से देश की पहली डिजिटल जनगणना का हाउस लिस्टिंग फेज शुरू हो रहा है। मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर 33 तरह की जानकारियां जुटाई जाएंगी। जानें पूरी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। 15 अप्रैल को भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पद्मश्री विजेता और समाज की प्रेरक महिलाएं शामिल होंगी
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महू में उत्सव का माहौल। सीएम मोहन यादव ने संविधान को अमर बताया, वहीं जीतू पटवारी ने घेरा। जानें आधी रात के भव्य आयोजन और व्यवस्थाओं की रिपोर्ट।
रीवा के करहिया में बिना पंचायत अनुमति 7 मंजिला भवन निर्माण और सरकारी जमीन कब्जे का मामला सामने आया। हाईटेंशन लाइन के बीच बन रही इमारत से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही गांव पहुंचकर अनोखी पहल की। जतरी में कलेक्ट्रेट लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।
रीवा में बिजली विभाग की लापरवाही से शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अमिलिया गांव में 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ और मुआवजे की मांग तेज हो गई।