मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में जानें 10 साल की तारीखें

मध्य प्रदेश में सोमवार, 16 जून 2025 को मानसून ने दस्तक दे दी है। बड़वानी, खरगोन, खंडवा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। भोपाल में पिछले 10 साल में कब-कब पहुंचा मानसून, देखें पूरी जानकारी।

By: Star News

Jun 16, 20253 hours ago

view1

view0

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में जानें 10 साल की तारीखें

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार (16 जून 2025) को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, खासकर बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश किया है।
हालांकि, प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है, इस बार यह एक दिन की मामूली देरी से आया है। पिछले साल, मानसून 6 दिन की देरी से 21 जून को पहुंचा था। 

मानसून की स्थिति और आगामी अनुमान

मौसम विभाग की माने तो बीते दो-तीन दिनों से मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली थी, जिससे मानसून के जल्द आगमन की उम्मीद बढ़ गई थी। अब मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून महाकौशल अंचल के डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर से भी एंट्री करने की संभावना बन रही है, और इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार एमपी में मानसून अच्छा रहेगा और एंट्री के साथ ही यह तेजी से प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय होगा। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को रतलाम, खंडवा, बड़वानी और नर्मदापुरम जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, जिसे मानसून पूर्व की गतिविधियां माना जा रहा था।

किसानों के लिए राहत

मानसून का समय पर आगमन किसानों के लिए भी अच्छी खबर है, खासकर उन किसानों के लिए जिन्होंने मूंग की कटाई के बाद नई फसलों की बुवाई की तैयारियां कर ली हैं। अच्छी बारिश से कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

भोपाल में मानसून

राजधानी भोपाल में बीते 10 साल में मानसून के आगमन की तारीखों पर नजर डालें तो अलग-अलग रहीं हैं। भोपाल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 18 जून मानी जाती है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

चोरी की वारदात का खुलासा, चार गिरफ्तार

1

0

चोरी की वारदात का खुलासा, चार गिरफ्तार

चोरी की वारदात का खुलासा, चार गिरफ्तार

Loading...

Jun 16, 2025just now

MP: 'लाड़ली बहनों' के खाते में पहुंचे 1551 करोड़ रुपये

1

0

MP: 'लाड़ली बहनों' के खाते में पहुंचे 1551 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1551 करोड़ रुपये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर से सिंगल क्लिक में अंतरित की राशि, जानें योजना का महत्व और उद्देश्य।

Loading...

Jun 16, 2025just now

'जनता की सेवा हमारे DNA में, हम शासक नहीं जनसेवक: राजनाथ

1

0

'जनता की सेवा हमारे DNA में, हम शासक नहीं जनसेवक: राजनाथ

मध्य प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पचमढ़ी में हुआ समापन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'जनता की सेवा हमारे DNA में, हम शासक नहीं जनसेवक।' जानें मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा और डॉ. महेंद्र सिंह के प्रमुख संदेश।

Loading...

Jun 16, 202530 minutes ago