केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विदिशा में ₹4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ग्वालियर-भोपाल-नागपुर नए हाईवे और सागर वेस्टर्न बायपास सहित अन्य बड़े विकास कार्यों की पूरी जानकारी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विदिशा में ₹4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया
विदिशा, स्टार समाचार वेब
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के विकास पथ को नई गति देते हुए ₹4,400 करोड़ से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और 3 अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं से भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़ और ब्यावरा जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे औद्योगिक, कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

नितिन गडकरी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विकास और ईमानदारी पर जोर दिया। उन्उहोंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ स्मार्ट सिटी बनाना नहीं, बल्कि "स्मार्ट विलेज" विकसित करना है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने उदाहरण दिया कि नागपुर में वे टॉयलेट के उपचारित पानी को बेचकर ₹300 करोड़ का राजस्व प्राप्त करते हैं। तकनीक के माध्यम से कचरे को संसाधन में बदला जा रहा है। गडकरी ने बताया कि देश अब 50 लाख टन डामर का निर्यात कर रहा है। उन्होंने भविष्य के ईंधन के रूप में हाइड्रोजन और CNG ट्रैक्टरों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा। परियोजनाओं की मांग पर उन्होंने कहा, "मेरे पास द्रौपदी की थाली है, जो भी विकास की मांग लेकर आएगा, उसे सब मिलेगा। देश में धन की कमी नहीं है, बस ईमानदारी से काम करने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है।"
गडकरी ने मध्य प्रदेश के लिए कई गेम-चेंजर प्रोजेक्ट्स की घोषणा की:.
ग्वालियर-भोपाल-नागपुर नया हाईवे: ₹40,000 करोड़ की लागत, 650 किमी लंबा।
कोटा-विदिशा-सागर ग्रीनफील्ड हाईवे: ₹16,000 करोड़ का निवेश।
अतिरिक्त बजट: PWD मंत्री राकेश सिंह द्वारा सौंपे गए 50 सड़क प्रस्तावों के लिए गडकरी ने तत्काल ₹4,500 करोड़ मंजूर करने की घोषणा की।
विधायकों को निधि: विदिशा क्षेत्र के प्रत्येक विधायक को ₹50-50 करोड़ विकास कार्यों के लिए दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्षी दल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता काम करने वालों के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "शिवराज जी ने जो भी मांगा है, वह सब दिया जाएगा।" मुख्यमंत्री ने रायसेन में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी पुष्टि की और प्रदेश को मिले विकास पैकेज के लिए गडकरी का आभार जताया।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के विकास के लिए कई मांगें रखीं। उन्होंने बेतवा नदी के सौंदर्यीकरण और नर्मदा-बेतवा को जोड़ने का आग्रह किया ताकि कृषि समृद्धि बढ़े। चौहान ने नर्मदापुरम–पिपरिया–सुहागपुर–हरदा ग्रीनफील्ड हाईवे की स्वीकृति की मांग की। बुधनी की मौजूदा टू-लेन सड़क को फोर-लेन में बदलने का प्रस्ताव रखा। साथ ही विदिशा-सागर-कोटा एक्सप्रेस-वे को दिल्ली-मुंबई और भोपाल-कानपुर कॉरिडोर से जोड़ने का आग्रह किया।
रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य (अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड): ₹418 करोड़ की लागत से 12 किमी का 4-लेन चौड़ीकरण। यहां वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खास एनिमल अंडरपास और साउंड-प्रूफ कॉरिडोर बनाया गया है।
देहगांव–बम्होरी मार्ग: ₹60 करोड़ की लागत से 27 किमी सड़क, जो रायसेन को सागर से बेहतर तरीके से जोड़ती है।
| परियोजना | लंबाई | लागत | लाभ |
| भोपाल-विदिशा 4-लेन | 42 किमी | ₹1,041 करोड़ | सांची वर्ल्ड हेरिटेज साइट तक आसान पहुंच। |
| विदिशा-ग्यारसपुर 4-लेन | 29 किमी | ₹543 करोड़ | उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के परिवहन में आसानी। |
| ग्यारसपुर-राहतगढ़ 4-लेन | 36 किमी | ₹903 करोड़ | क्षेत्रीय व्यापार और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा। |
| सागर वेस्टर्न बायपास | 20.2 किमी | ₹688 करोड़ | सागर शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति, 70% समय की बचत। |
| भोपाल-ब्यावरा अंडरपास | 5 किमी | ₹122 करोड़ | ब्लैकस्पॉट सुधार और दुर्घटनाओं में कमी। |
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विदिशा (बगरोद) और सागर (भापेल व छापरी) में ₹7.50 करोड़ की लागत से तीन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। ये केंद्र आधुनिक IDTR और RDTC मॉडल पर काम करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।