भोपाल के ईंटखेड़ी में क्रेन ऑपरेटर केशव धानक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाई। वहीं अयोध्या नगर में LLB छात्रा अंकिता ने दी जान। पुलिस जांच जारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के भीतर आत्महत्या के दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पहली घटना ईंटखेड़ी इलाके की है, जहाँ एक क्रेन ऑपरेटर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, दूसरी घटना अयोध्या नगर की है, जहाँ कानून (LLB) की एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
ईंटखेड़ी के जगदीशपुर निवासी 27 वर्षीय केशव धानक, जो पेशे से क्रेन ऑपरेटर था, ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फांसी लगा ली। सुसाइड से पहले केशव ने अपने भाई और पत्नी को एक आखिरी मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी कृष्णा को जिम्मेदार ठहराया। मृतक के चाचा विनोद का आरोप है कि केशव की शादी 4 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग था। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद से घर में विवाद बढ़ गया था। परिजनों ने पुलिस को 4 ऑडियो क्लिप सौंपी हैं, जिनमें पत्नी, सास और जेठानी द्वारा केशव को गंदी गालियां देने और 'कटवा कर फिंकवाने' जैसी धमकियां सुनाई दे रही हैं। पुलिस इन रिकॉर्डिंग्स की जांच कर रही है।
दूसरी दुखद घटना अयोध्या नगर थाने के पास की है। यहाँ रहने वाली 17 वर्षीय अंकिता थापा ने बुधवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। अंकिता एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, अंकिता पिछले एक महीने से कॉलेज नहीं जा रही थी और अक्सर कहती थी कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज करने की तैयारी में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।