इंदौर में MPPSC अभ्यर्थियों ने न्याय यात्रा 2.0 के तहत धरना शुरू किया है। हाईकोर्ट की अनुमति से 4 दिन चलने वाले इस प्रदर्शन में इंटरव्यू अंक कम करने और पद बढ़ाने की मांग प्रमुख है। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में MPPSC अभ्यर्थियों ने न्याय यात्रा 2.0 के तहत धरना शुरू किया
इंदौर: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के बाहर एक बार फिर प्रदेश के युवाओं ने हुंकार भरी है। शनिवार देर रात से नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थी आयोग के मुख्य द्वार पर डटे हुए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद छात्र-छात्राओं ने अलाव और बिस्तरों के साथ आयोग के बाहर ही रात बिताई। यह आंदोलन 'न्याय यात्रा 2.0' के तहत अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है।
इस आंदोलन की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों ने इस बार कानूनी सुरक्षा के साथ सड़क पर उतरने का फैसला किया है। NEYU संयोजक राधे जाट ने बताया कि हाईकोर्ट की इंदौर पीठ (WP-3025-2026) ने संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी है। कोर्ट के आदेश के बाद ही प्रदेश भर के छात्र और कोचिंग संस्थानों से जुड़े युवा इंदौर पहुंचे हैं।
छात्रों का आरोप है कि दिसंबर 2024 में हुए आंदोलन के दौरान प्रशासन ने झूठे आश्वासन दिए थे। 13 महीने बीत जाने के बाद भी केवल दो मांगें (निगेटिव मार्किंग और इंटरव्यू से सरनेम हटाना) ही मानी गई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी 90% मांगें अभी भी लंबित हैं, जिसके कारण उन्हें दोबारा सड़कों पर रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों की सबसे प्रमुख मांग राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू अंकों को 185 से घटाकर 100 करने की है। छात्रों का तर्क है कि साक्षात्कार के अधिक अंक होने से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रभावित होती है और पक्षपात की गुंजाइश बनी रहती है।
आंदोलनकारियों ने पदों की संख्या पर भी सवाल उठाए हैं। छात्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के वादों के विपरीत केवल 156 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं, पिछली बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर छात्रों पर दर्ज की गई FIR को भी वापस लेने की मांग की जा रही है। रविवार सुबह तक आयोग का कोई भी अधिकारी छात्रों से संवाद करने नहीं पहुँचा था।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह