मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद के मुड़िला गांव में दो 13 वर्षीय छात्र तालाब में डूबने से मौत के शिकार हो गए। तालाब स्कूल परिसर के पास स्थित था, लेकिन कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले की जनपद पंचायत नईगढ़ी के अंतर्गत आने वाले मुडिला गांव में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो मासूम छात्र स्कूल से लगे तालाब में डूब गये हैं, जिनकी मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शिबू जायसवाल (13) पुत्र अजय जायसवाल निवासी बुढ़वा और प्रांशु विश्वकर्मा (13) पुत्र ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा निवासी गढ़वा मुड़िला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 7वीं में पढ़ते थे। रोज की तरह मंगलवार को भी दोनों स्कूल पहुंचे थे। शाम को स्कूल से छुट्टी होने पर दोनों छात्र खेलते हुये स्कूल परिसर के पास बने तालाब में पहुंच गये। इस दौरान दोनों का पैर फिसला और दोनों पानी में गिर गये। मौके मौजूद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजन समेत ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूमों की सांस थम चुकी थी। ऐसे में सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी भेज दिया है।
नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
विद्यालय परिसर से लगा हुआ ही गहरा तालाब है। जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर स्कूल के बच्चे खेलते हुये तालाब के पास पहुंच जाते हैं। लेकिन इस ओर स्कूल प्रबंधन भी कोई ध्यान नहीं देता है। यही वजह है कि मंगलवार की शाम लापरवाही के चलते दो बच्चों की जान चली गई।
108 एम्बुलेंस से भेजा गया शव
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को घटना स्थल पर बुलाया। जिसकी मदद से दोनों मासूम बच्चों का शव नईगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी पहुंचाया गया। जहां बुधवार को चिकित्सकों की टीम दोनों का पोस्टमार्टम करेगी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।