मध्यप्रदेश का कटनी जिला इन दिनों सुर्खियों में है। अभी भाजपा विधायक संजय पाठक का मामला निपटपा भी नहीं था और अब एक अन्य भाजपा नेता पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर की टीम के दो दर्जन अधिकारी पहुंचे, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा व उनके भाई शंकरलाल विश्वकर्मा के विभिन्न ठिकानों पर तड़के आयकर विभाग ने छापेमारी की।

भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा।
कटनी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश का कटनी जिला इन दिनों सुर्खियों में है। अभी भाजपा विधायक संजय पाठक का मामला निपटा भी नहीं था और अब एक अन्य भाजपा नेता पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर की टीम के दो दर्जन अधिकारी पहुंचे, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। दरअसल, कटनी में भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा व उनके भाई शंकरलाल विश्वकर्मा के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार तड़के आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की गई है।
तीन संभागों की टीम पहुंची घर
सुबह चार बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में जबलपुर, भोपाल और इंदौर से आए आयकर विभाग के दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे। सुरक्षा बलों के साथ टीम ने अशोक विश्वकर्मा के छर पर दबिश दी। कार्रवाई की गोपनीयता इतनी अधिक थी कि स्थानीय पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंतिम समय पर सूचित किया गया। बीएमसी विश्वकर्मा माइनिंग ग्रुप से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
दुकान और निजी ठिकानों पर सर्चिंग
टीमों ने विश्वकर्मा परिवार के कई व्यापारिक और निजी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें जालपा देवी वार्ड, गौतम मोहल्ला स्थित तीन मकान और मुख्य कार्यालय शामिल हैं। टिकरिया स्थित बॉक्साइट खदानें, माइनिंग से जुड़े अन्य ठिकाने, बरगवां स्थित होटल परिसर और शहर में स्थित पानी की फैक्ट्री में भी दबिश दी गई। अधिकारियों ने इन सभी स्थानों पर किसी के भी अंदर या बाहर आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
आय से अधिक संपत्ति का मामला
जांच का मुख्य फोकस आय से अधिक संपत्ति और माइनिंग कारोबार में हुए टर्नओवर पर है। टीमें बैंक खातों, लॉकर, जमीन के दस्तावेजों और पिछले कुछ वर्षों के आयकर रिटर्न का बारीकी से मिलान कर रही हैं। भारी मात्रा में डिजिटल डेटा और फाइलें भी जब्त की गई हैं। जब्त किए गए दस्तावेजों की संख्या और ठिकानों के विस्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जांच लंबी चलेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।