×

नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने नागपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी उमेश विष्णु राउत को गिरफ्तार किया।

By: Ajay Tiwari

Aug 03, 20257:49 PM

view25

view0

नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने नागपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

नागपुर: स्टार समाचार वेब. 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को रविवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह 8:46 बजे नागपुर पुलिस के आपातकालीन नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत हरकत में आ गए और गडकरी के दोनों आवासों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे धमकी को फर्जी माना गया। पुलिस ने कॉल की पड़ताल करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी उमेश विष्णु राउत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन धमकी के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर नितिन गडकरी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

चुनौती बनी फर्जी धमकियां

हाल के वर्षों में देश में कई हाई-प्रोफाइल नेताओं, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को फर्जी बम धमकियां मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। दिल्ली में स्कूलों को मिली धमकियों के मामले में भी कुछ छात्रों की संलिप्तता सामने आई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी धमकियां सामाजिक अशांति फैलाने और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बनाने का प्रयास हो सकती हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

गिरफ्तारी की तलवार: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे हाईकोर्ट, प्रयागराज पुलिस की जांच तेज

गिरफ्तारी की तलवार: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे हाईकोर्ट, प्रयागराज पुलिस की जांच तेज

बच्चों के यौन शोषण मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जानें क्या है अजय पाल शर्मा से जुड़ा विवाद।

Loading...

Feb 24, 20265:37 PM

अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश... 7 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित

अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश... 7 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित

24 घंटे में दो विमान कै्रश की घटनाओं ने लोगों का हिलाकर रख दिया है। झारखंड विमान हादसे के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में भी सात लोग सवार थे। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास एक पवन हंस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में शॉर्ट क्लाइंबिंग हुई।

Loading...

Feb 24, 20261:54 PM

आतंक पर प्रहार...तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करेगी कनाडा सरकार 

आतंक पर प्रहार...तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करेगी कनाडा सरकार 

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा सरकार मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा हुसैन की नागरिकता रद्द करने जा रही है। राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। 64 साल का राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिश करने वालों में से एक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी है।

Loading...

Feb 24, 202612:33 PM

पाकिस्तान: आधी रात पूर्व पीएम इमरान खान की आंख में लगा इंजेक्शन

पाकिस्तान: आधी रात पूर्व पीएम इमरान खान की आंख में लगा इंजेक्शन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आधी रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस ले जाया गया। दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन आक्लूजन बीमारी से जूझ रहे इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन की दूसरी डोज लगाई गई।

Loading...

Feb 24, 202610:31 AM

यूपी: घर में लगी आग... मेरठ में छह जिंदगी जलकर खाक

यूपी: घर में लगी आग... मेरठ में छह जिंदगी जलकर खाक

उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के एक घर में आग लगने से दो महिला और पांच बच्चे झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Loading...

Feb 24, 20269:52 AM