नितिन नबीन 20 जनवरी को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। जानें पीएम मोदी के इस युवा सेनापति के सामने बंगाल चुनाव, जाति जनगणना और वन नेशन वन इलेक्शन जैसी कौन सी चुनौतियां खड़ी हैं

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव की पटकथा तैयार हो चुकी है। बिहार के दिग्गज नेता और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 20 जनवरी को उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना है। 45 वर्षीय नबीन भाजपा के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे, जिनका कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज उनके प्रस्तावक बनेंगे।
2026 में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में चुनाव हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी से मुकाबला और दक्षिण भारत (विशेषकर तमिलनाडु) में पार्टी की पैठ बनाना नबीन के लिए 'लोहे के चने चबाने' जैसा होगा। उन्होंने तमिलनाडु में पहले ही 90 दिनों का विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
2027 के बाद लागू होने वाले 33% महिला आरक्षण के लिए नबीन को महिला नेतृत्व की नई खेप तैयार करनी होगी। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना होगा कि आरक्षण का लाभ नेताओं की पत्नियों या माताओं के बजाय वास्तविक जमीन कार्यकर्ताओं को मिले, ताकि 'वंशवाद' के आरोपों से बचा जा सके।
यदि दिसंबर 2024 का संविधान संशोधन विधेयक लागू होता है, तो 2029 के चुनाव एक साथ होंगे। नबीन को पार्टी के पूरे संसाधन, रणनीति और गठबंधन प्रबंधन को इस ऐतिहासिक बदलाव के अनुरूप ढालना होगा।
2027 की जनगणना में जाति गणना शामिल होने से नए समीकरण बनेंगे। नबीन को ब्राह्मण-बनिया छवि से निकलकर पिछड़ों और दलितों की ओर बढ़ रही भाजपा के पुराने कोर वोट बैंक को बचाए रखते हुए नए वर्गों को साधने की दोहरी चुनौती का सामना करना होगा।
पीएम मोदी के विजन के अनुसार, नबीन को ऐसे 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाना है जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। इसके लिए उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय और प्रादेशिक इकाइयों में बड़े फेरबदल करने होंगे।
अमेरिका के बढ़ते टैरिफ और चीन के साथ व्यापारिक असंतुलन व सीमा विवाद का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते नबीन को जनता के बीच जाकर इन जटिल मुद्दों पर सरकार का बचाव और संदेश स्पष्ट करना होगा।
नितिन नबीन कई दिग्गज नेताओं से जूनियर हैं। शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल खट्टर जैसे दिग्गजों के बीच अपनी स्वीकार्यता बनाए रखना और उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों की आंतरिक गुटबाजी को संभालना उनके नेतृत्व कौशल की असली परीक्षा होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।