पन्ना के दक्षिण वनमंडल में हॉर्सहेयर वॉर्म (Horsehair Worm) का दुर्लभ अवलोकन हुआ है। यह पतला धागे जैसा जीव झिंगुर और टिड्डे जैसे कीटों के शरीर में परजीवी बनकर विकसित होता है और बाद में पानी में निकलता है। यह जीव पूरी तरह निरापद है और जैव विविधता का संकेतक माना जाता है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
दक्षिण वनमंडल पन्ना के मोहन्द्रा परिक्षेत्र अंतर्गत मोतीडोल बीट में कार्यरत वनकर्मी अरविंद कुमार विश्वकर्मा द्वारा एक रोचक और दुर्लभ जीव का अवलोकन किया गया, जिसे आम बोलचाल की भाषा में ह्यघोड़े के बाल जैसे कीड़ाह्ण हॉर्सहेयर वॉर्म कहा जाता है। यह जीव वैज्ञानिक वर्गीकरण में निमेटोमोर्फा नामक जीवसमूह से संबंधित होता है। यह कीड़ा अत्यंत पतला, सफेद या हल्के भूरे रंग का धागे जैसा होता है और प्राय: गीली मिट्टी या पानी के आसपास उलझे हुए समूह में पाया जाता है। इसकी उपस्थिति अक्सर ग्रामीणों में भ्रम पैदा कर सकती है, परंतु यह पूरी तरह से निरापद है और न तो मनुष्यों को और न ही अन्य बड़े प्राणियों को कोई हानि पहुंचाता है। हॉर्सहेयर वॉर्म का जीवन चक्र अत्यंत रोचक होता है। ये कीड़े प्रारंभिक अवस्था में झिंगुर, टिड्डा, या भृंग जैसे कीटों के शरीर के भीतर परजीवी के रूप में निवास करते हैं। परिपक्व होने पर यह कीट के मस्तिष्क को प्रभावित कर उसे पानी की ओर आकर्षित करते हैं, जहां से यह जीव बाहर निकल आता है और कुछ समय के लिए स्वतंत्र रूप से जल या गीले वातावरण में जीवन व्यतीत करता है।
इस प्रक्रिया को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह कीड़ा अचानक जमीन या पानी से उत्पन्न हो गया हो, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रकार के मिथक और अंधविश्वास जुड़ जाते हैं। इस जीव का व्यवहार न केवल जैविक दृष्टि से रोचक है, बल्कि यह पारिस्थितिकी तंत्र की समृद्धता का भी परिचायक है। ऐसे कीड़े जैव विविधता के अच्छे संकेतक माने जाते हैं और यह दशार्ते हैं कि उस क्षेत्र में कीट जीवन और आर्द्र परिस्थितियों का अच्छा संतुलन मौजूद है। हॉर्सहेयर वॉर्म कीटों की संख्या को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं, जिससे यह एक प्रकार के प्राकृतिक जैव नियंत्रक के रूप में कार्य करता है। दक्षिण पन्ना वन विभाग का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में ऐसे जीवों के बारे में सही वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना है, जिससे अंधविश्वास और अनावश्यक भय को दूर किया जा सके। विभाग आमजन से अपील करता है कि ऐसे जीवों को देखकर घबराएं नहीं, इन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि इनके प्रति जिज्ञासा रखें और प्रकृति की इस विलक्षण रचना का सम्मान करें। मोतीडोल बीट में हॉर्सहेयर वॉर्म की यह उपस्थिति न केवल जैव विविधता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दशार्ती है कि हमारे वन क्षेत्र किस प्रकार संतुलित और जीवंत हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।