प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर (बंगाल) में विकास कार्यों का लोकार्पण किया और घुसपैठियों के मुद्दे पर टीएमसी को घेरा। जानें रेलवे और कनेक्टिविटी से जुड़ी बड़ी घोषणाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी.
हुगली/सिंगूर: स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के सिंगूर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। हुगली जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बंगाल के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने पिछले 24 घंटों को देश और बंगाल के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इतने कम समय में हुआ विकास कार्य शायद पिछले 100 वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'विकसित भारत' के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्वी भारत का विकास अनिवार्य है। केंद्र सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। मालदा से लेकर हुगली तक के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने वाला है।
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल अब 'जंगलराज' को बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने सीधे तौर पर टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घुसपैठिए गरीबों का हक छीन रहे हैं और वे टीएमसी के पक्के वोटर बैंक बन चुके हैं, इसीलिए उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। उन्होंने वादा किया कि केंद्र सरकार घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
प्रधानमंत्री ने बंगाल के लिए कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत की।
वंदे भारत स्लीपर: पश्चिम बंगाल से देश की पहली 'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन शुरू की गई है।
अमृत भारत एक्सप्रेस: राज्य को आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं, जो दिल्ली, तमिलनाडु और काशी जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेंगी।
पोर्ट गेट सिस्टम: बालागढ़ में 'एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम' से हुगली क्षेत्र में व्यापार के नए अवसर खुलेंगे और कोलकाता का ट्रैफिक दबाव कम होगा।
प्रधानमंत्री ने गंगा जलमार्ग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसके जरिए कार्गो मूवमेंट (माल ढुलाई) और तेज होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के इस विस्तार से उद्योगों को सस्ता और आसान परिवहन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बीते 24 घंटों के फैसले आने वाले वर्षों में पूरे पूर्वी भारत की नींव को मजबूत करेंगे।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।