उत्तरप्रदेश के रामपुर में घने कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता, पुत्र और भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पंजाब के जालंधर-भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास घनी धुंध के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। संगत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

रामपुर में हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में आज यानी रविवार सुबह हुआ।
रामपुर/ जालंधर। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के रामपुर में घने कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता, पुत्र और भतीजे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पंजाब के जालंधर-भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास घनी धुंध के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। संगत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यूपी के रामपुर में हाइवे पर घने कोहरे के कारण हुए हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों घर से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में आज यानी रविवार सुबह हुआ। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाडपुर का मझरा निवासी मान सिंह अपने बेटे सूरज और भतीजे कल्यान के साथ बाइक से रामपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। शहजादनगर ओवरब्रिज पर घने कोहरे में रांग साइड आटो सामने आ गया और बाइक में टक्कर मार दी।
पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत
हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्यान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शहजादनगर थाना पुलिस भी आ गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से निकलवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है घटना के बाद आटो चालक फरार हो गया।
ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, सात लोग घायल

इधर, पंजाब के जालंधर-भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास सुबह घनी धुंध के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। संगत लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन सर्विस लाइन पर पलट गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। मृतकों की पहचान आदमपुर के गांव अर्जुनबाल के रहने वाले परमिंदर पाल और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जालंधर से भोगपुर की ओर जा रहा ट्रक, जिसे गांव हवड़ा होशियारपुर का रहने वाला अमृतपाल सिंह चला रहा था, किशनगढ़ चौक के पास पहुंचा। इसी दौरान अलावलपुर साइड से करतारपुर की ओर मुड़ रही संगत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान ट्राली के डाले पर बैठे एक व्यक्ति नीचे गिर गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।