पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए रणजी डेब्यू में शून्य पर आउट हुए। केरल के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र के 4 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। रुतुराज गायकवाड़ के 91 रन से टीम ने पहले दिन 179/7 रन बनाए। जानें मैच का पूरा हाल।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब स्पोर्ट्स डेस्क,
भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए महाराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण एक बुरा सपना साबित हुआ। केरल के खिलाफ अपने पहले मैच में शॉ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें एमडी नीधीश ने पारी की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
केरल के गेंदबाजों के सामने महाराष्ट्र के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद कप्तान अंकित बावने भी इस क्रम में शामिल हो गए, जिससे महाराष्ट्र के कुल चार बल्लेबाज शून्य (जीरो) पर आउट हुए।
महाराष्ट्र ने अपने शुरुआती तीन विकेट शून्य के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। स्कोर में सिर्फ 5 रन का इजाफा ही हुआ था कि कप्तान अंकित बावने भी चलते बने।
गायकवाड़ ने संभाली पारी
ऐसे मुश्किल समय में, सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और महाराष्ट्र की पारी को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने 151 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से शानदार 91 रन बनाए। उनकी पारी का अंत ईडन एपल टॉम ने एलबीडब्ल्यू आउट करके किया। इसके अलावा, जलज सक्सेना भी अर्धशतक बनाने से चूक गए। सक्सेना ने 106 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 49 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इन दोनों बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले दिन स्टंप्स तक 59 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बना लिए। विकी ओस्तवाल (10*) और रामकृष्ण घोष (11*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
केरल के लिए, एमडी नीधीश सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 15 ओवर में पांच मेडन सहित 42 रन देकर चार विकेट हासिल किए। नेदुमंकुझी बेसिल को दो और ईडन एपल टॉम को एक विकेट मिला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ़्टर लवप्रीत सिंह ने 110+ किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। जानिए उनके संघर्ष, रिकॉर्ड और अब तक के सफर की पूरी कहानी।
जब किस्मत और मेहनत साथ हो तो फिर बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी सीमा कालीरमन के साथ हुआ है। सीमा ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सीमा ने 58.65 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और मेडल जीता।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी को नारंगी करने पर विवाद। विरेन रास्किन्हा और प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी, जबकि हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने किया बचाव।
भारत के अनुभवी बल्लेबाज और 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। वह अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते नहीं दिखाई देंगे।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 122 भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरे हैं। भारत 8 सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहा है। इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ी 5 पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इंदौर के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में चुना गया है। जानिए उनके संघर्ष और करियर से जुड़ी पूरी कहानी।
भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट एफ 57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस आलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है। उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश आफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
भारत के श्रीलंका दौरे से पहले चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ीं। जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी की फिटनेस पर क्या है अपडेट, जानें पूरी जानकारी।