रीवा में स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आनंदम प्रशिक्षण के दौरान सिर्फ 25 कूलर लगाए गए लेकिन 50 का बिल लगाया गया, वहीं 2 एसी को बढ़ाकर 12 दिखाया गया। जांच में मैट, कुर्सी, गद्दा, तकिया तक की संख्या में हेरफेर मिला। 32 लाख फंड में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशिक्षण के नाम पर एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ट्रेनिंग में जहां 25 कूलर लगाए गए थे उसे 50 कूलर बनाकर बिल लगाया गया। वहीं 2 एसी के स्थान पर 12 एसी का बिल पास कराने की कोशिश की गई। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भोज दी गई है। शिक्षा विभाग द्वारा किया गया यह फर्जीवाड़ा किसी के गले नहीं उतर रहा है। मनमानी बिल पास कराने के लिए बनाए जा रहे दबाव के बाद अब अधिकारियों को ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से 32 लाख रुपए का फंड आया था। शासकीय हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षकों को आनंद सभा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना था। मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 में 5 चरणों में 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में टेंडर से लेकर बिल तक में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। 32 लाख रुपए के बजट को फर्जी बिल लाकर पास कराने की जुगत •िाड़ाई जा रही थी। इसी दौरान जेडी की कुर्सी बदल गई और सारा •ाांडा फूट गया। आनंदम प्रशिक्षण के दौरान किए गए खर्च की जांच कराई गई। कमेटी का गठन कर दिया गया। इस टीम ने जब रिपोर्ट प्रस्तुत की तो फर्जीवाड़े का पूरा काला चिट्ठा ही सामने आ गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जेडी लोक शिक्षण पर दबाव बनाकर भुगतान कराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इसकी जानकारी भोपाल आयुक्त लोक शिक्षण के पास पहुचं गई है।
जिसके नाम टेंडर खुला उसे काम ही नहीं करने दिए
स्कूल शिक्षा विभाग में जितने भी प्रशिक्षण होते हैं। उन प्रशिक्षण में कैटरिंग का सारा ठेका एक ही कंपनी को मिलता है। यह कंपनी एक स्कूल प्राचार्य के द्वारा संचालित की जाती है। आनंदम में भी ऐसा ही हुआ। जब टेंडर खुला तो सबसे कम दर केशरवानी टेंट हाउस ने डाला था। उसे टेंडर मिला लेकिन केशरवानी से सहमति लेकर काम मेसर्स सांई इवेंट मैनेजमेंट एंड कैटरिंग ने ले लिया। सांई इवेंट ने खाने में बड़ा खेल कर दिया। प्रशिक्षण में खाने वाले कम थे लेकिन बिल कई गुना अधिक का बनाया गया।
सिर्फ 2 एसी लगाई और 12 का बिल पास करा रहे थे
आनंदम प्रशिक्षण में सिर्फ 2 एसी लगाई गई थी। जांच में सामने आया कि इसमें भी कैटरिंग कंपनी ने बड़ा हेरफेर किया। जब बिल लगाने की बारी आई तो 2 की जगह 12 एसी का बिल लगा दिया गया। 6 गुना अधिक एसी का बिल पास कराने में लगे थे। इसी तरह कूलर में भी खेल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सिर्फ 25 कूलर ही प्रशिक्षणार्थियों के लिए लगाए गए थे लेकिन बिल 50 कूलर के हिसाब से पास कराया जा रहा था।
यहां भी पकड़ में आई गड़बड़ी
आनंदम प्रशिक्षण के दौरान मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 में जमीन पर मैट बिछवाई गई थी। कुल 4 हजार स्क्वेयर फीट में ही मैट बिछवाई गई लेकिन बिल 8 हजार का लगाया गया। इसी प्रकार गद्दा, तकिया, कुर्सी, बाल्टी और जग की संख्या में भी गड़बड़ी की गई। डिमांड और सप्लाई से कहीं अधिक संख्या दर्ज की गई। जिससे अधिक से अधिक बिल लगाया जा सके।
प्राचार्य को 5 लाख रुपए एडवांस में दे दिया
हद तो यह है कि शासन से आई राशि का जमकर बंदरबांट किया गया। ऐसा पहली बार है जब किसी प्रशिक्षण में आई राशि को एडवांस में दिया गया हो। जेडी कार्यालय से 5 लाख रुपए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 के प्राचार्य को एडवांस में दिया गया था। इस प्रशिक्षण की राशि का प्राचार्य ने दुरुपयोग किया था। इस राशि का उपयोग हास्टल आदि के मेंटीनेंस में लगा दिया था।
भंडार क्रय नियमों का हुआ उल्लंघन
परीक्षण करने पर पाया गया कि प्रशिक्षण के दौरान किए जाने वाले व्यय में मप्र शासन द्वारा निर्धारित •ांडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। मनमानी ढ़ंग से स्वीकृत निविदाकार को कार्य न देकर पूर्व निविदाकार से सहमत के आधार पर कार्य कराया गया जो कि नियम विरुद्ध है। कार्य के प्रारंभ में ही निविदाकार एवं प्राचार्य को अग्रिम राशि का भुगतान किया गया, जो शासकीय नियमों के विपरीत है।
इन शिक्षकों, अधिकारियों की रही भूमिका
इस पूरे खेल में जेडी आफिस में पदस्थ अधिकारी से लेकर मार्तण्ड स्कूल प्राचार्य और एक शिक्षक की भूमिका संदिग्ध रही। मार्तण्ड स्कूल का एक शिक्षक बिल को पास कराने में एड़ी चोटी का जोर लगाता रहा। वहीं एक स्कूल के प्राचार्य की कंपनी को ही नियम विरुद्ध तरीके से टेंडर दिया गया। प्राचार्य स्कूल छोड़कर डीईओ कार्यालय, बीईओ और जेडी आफिस में टेंडर पाने के लिए ही डटे रहते थे। अब इनका भांडाफूट गया है।
मामला जानकारी में नहीं था। आपने संज्ञान में लाया है। इस मामले में जानकारी ली जाएगी और गलत होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
बीएस जामोद, कमिश्नर, रीवा संभाग


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।