रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिलों में किसानों को खरीफ सीजन में खाद संकट का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी बैंक द्वारा मार्कफेड की 10 करोड़ रुपये की राशि नहीं लौटाए जाने से खाद वितरण पर असर पड़ा है। यूरिया और डीएपी की डिमांड भेजी गई है, लेकिन रैक लोडिंग में देरी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

मार्कफेड ने खाद देने से खड़े किए हाथ
रीवा, स्टार समाचार वेब
खरीफ की बोनी शुरू हो जाने के बाद किसानों के लिए बीज एवं उर्वरक की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में जब कृषि विभाग में बीज की कमी हो एवं समितियों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद न मिले तब किसान बाजार पर निर्भर हो जाते हैं। यही स्थिति जिले के अन्नदाताओं की है जिन्हें पर्याप्त मात्रा में न तो खाद ही उपलब्ध हो रही है और न ही गुणवत्तापूर्ण बीज ही मिल रहे हैं।
समितियों को पर्याप्त मात्रा में खाद देने का दायित्व मार्कफेड का है। आलम यह है कि भण्डारण से लेकर अब तक मार्कफेड द्वारा दी गई खाद की राशि केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा नहीं लौटाई गई है। ऐसी स्थिति में खाद देने से मार्कफेड ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
खाद खरीदने मार्कफेड लेता है लोन
किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके इसके लिए मार्कफेड एक निश्चित राशि बैंक से ऋण के रूप में लेती है जिसे खाद कंपनियों को एडवांस में भुगतान कर रैक मंगानी पड़ती है। भण्डारण से लेकर अब तक सहकारी समितियों को मार्कफेड ने यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित खाद तो उपलब्ध करा दी है परंतु उनकी राशि अभी तक मार्कफेड को नहीं लौटाई गई है। ऐसी स्थिति में खाद कंपनियों को पैसा भुगतान कर रैक उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिंगरौली में यूरिया की 3, डीएपी की लग चुकी 2 रैक
किसानों को खरीफ की बोनी के लिए खाद की दिक्कत न हो इसके लिए मार्कफेड द्वारा भेजी गई डिमांड के बाद सिंगरौली के लिए यूरिया की तीन रैक लगाई गई है जिसमें से दो का डिस्पैच चालू हो गया है। वहीं एक रैक बरगवां में एक से दो दिन में लगने की संभावना बताई गई है। इतना ही नहीं बरगवां में डीएपी की दो रैक 2550 टन लग चुकी है जो बुधवार को उपलब्ध हो जाएगा।
रीवा-सतना के लिए भेजी डिमांड
राज्य सहकारी विपणन संघ ने रीवा एवं सतना के लिए यूरिया एवं डीएपी के लिए डिमांड भेजी है। विभागीय सूत्रों द्वारा मिली जानकारी में बताया गया है कि एक सप्ताह के अंदर रीवा-सतना के लिए यूरिया, डीएपी की भेजी गई डिमांड के बाद रैक भी लग जाएगी। हालांकि मार्कफेड के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा सेवा सहकारी समितियों में भेजी गई खाद की राशि भेजने को भी कहा गया है।
केन्द्रीय सहकारी बैंक पर बकाया
नोट:- अग्रिम भण्डारण सहित अब तक की बकाया राशि।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह