रीवा और मऊगंज जिले के पाँच निजी स्कूलों की मान्यता इस शैक्षणिक सत्र में समाप्त कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार इन स्कूलों में न तो पर्याप्त शिक्षक थे और न ही नियमों के अनुरूप 30 हजार की एफडी जमा की गई थी। कलेक्टर के पास अपील का मौका देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते अब इन स्कूलों के छात्र अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए मजबूर हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
निजी स्कूलों का संचालन अब सब के बस की बात नहीं रह गई है। नियमों की पाबंदी और सख्ती ने पांच स्कूलों पर ताला लगाने के लिए मजबूर कर दिया। रीवा और मऊगंज की पांच स्कूलों ने रिन्युअल की शर्तों को पूरा नहीं किया। इसके कारण इनकी मान्यता ही समाप्त कर दी गई है। अब इन स्कूलों के बच्चों को कहीं और प्रवेश लेना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि निजी स्कूलों की रीवा और मऊगंज में बाढ़ सी आ गई है। दो कमरों में ही स्कूल खोल दिए जा रहे हैं। इन स्कूल संचालकों के पास न तो पर्याप्त संसाधन होते हैं और न ही शिक्षक होते हैं। फिर भी स्कूलों की मान्यता लेकर बच्चों का एडिशन शुरू कर देते हैं। कम समय में स्कूल से अधिक पैसा कमाने की सोच रखने वाले संचालक इस दौड़ में पिछड़ते जा रहे हैं। नतीजा अब सब के सामने हैं। धीरे धीरे ऐसी स्कूलों में ताला लग रहा है। स्कूल संचालक स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों का पालन और गाइड लाइन की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। पर्याप्त श्क्षिक और छात्र भी स्कूलों मं नहीं बचे हैं। इसके कारण यह स्कूलें दौड़ से ही बाहर होती जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसी पांच स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी है।
इन स्कूलों की मान्यता हुई निरस्त
जिला शिक्षा केन्द्र रीवा से मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिला से एसएस पब्लि स्कूल छत्रपति नगर, मल्टी परपस गर्ल्स हाई स्कूल रायपुर कर्चुलियान, न्यू सैनिक स्कूल सेमरिया, सिरमौर, मदर्स ब्लेसिंग पब्लिक स्कूल मड़ैचा जवा शामिल हैं। इसके अलावा एक स्कूल मऊगंज से सन राइज वैली स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी गई है।
इन खामियों के कारण निरस्त की गई मान्यता
जिन पांच स्कूलों की मान्यता निरस्त की गई है। उन्होंने रिन्युअल के साथ 30 हजार रुपए की एफडी ही नहीं जमा की थी। इसके अलावा इनके पास स्कूल में विषयमान शिक्षक भी नहीं थे। शिक्षकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित नहीं कर पाए थे। इसके कारण इनकी मान्यता निरस्त कर दी गई थी। मान्यता आनलाइन निरस्त करने के बाद स्कूल संचालकों को कलेक्टर के पास अपील का अवसर दिया गया। कलेक्टर के पास भी अपील नहीं की। इसके कारण इनकी मान्यता को अंतत: निरस्त कर दी गई। एक स्कूल मऊगंज की और है जिसकी मान्यता निरस्त की गई थी। हालांकि स्कूल संचालक ने कलेक्टर के पास अपील कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।