रीवा-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन नेताओं की तारीख़ों के इंतज़ार में अब तक ट्रैक पर नहीं आ सकी। जानिए कब से शुरू होगी सेवा, क्या है रूट, टाइमिंग और यात्रियों को कैसे मिलेगी राहत।

माननीयों के डेट के चक्कर में अटकी नई रेल: रेलमंत्री ने की थी रीवा-पुणे नई ट्रेन चलाने की घोषणा
सतना, स्टार समाचार वेब
कितनी हैरानी की बात है कि मई माह में नई ट्रेन चलाने की घोषणा हुई, जून में गाड़ी की समय सारिणी भी आ गई। रेल मंत्रालय ने चलाने की अनुमति भी दी, लेकिन माननीयों की ‘डेट’ के चक्कर में अभी तक गाड़ी ट्रैक पर नहीं दौड़ सकी। मामला विंध्य से रीवा-पुणे नई टेÑन चलाने का है जिसकी घोषणा 29 मई को रेलमंत्री अश्वनी वैश्णव ने मप्र से एजुकेशनल एवं एम्प्लायमेंट हब पुणे के लिए की थी। इस ट्रेन को संचालित करने के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर एवं टाइमिंग जारी कर दी, लेकिन विंध्यवासियों को अभी भी इस ट्रेन के ट्रैक पर उतरने का इंतजार है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन ने पिछले माह रीवा-पुणे नई टेÑन का संचालन जल्द से जल्द शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृत मांगी थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस गाड़ी का संचालन शुरू करने व इनॉगरल स्पेशल को हरी झंडी दिखाने का प्रोग्राम तय कर लिया गया था, लेकिन फिर अचानक कैंसिल हो गया।
बताया जाता है कि अगले माह से ट्रेन की नियमित सेवा शुरू हो सकती है। गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिए रेल मंत्री वर्चुअल एवं रीवा-सतना स्टेशन से हरी झंडी दिखाने के स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे।
इसलिए खास है यह
सतना स्टेशन से अभी हफ्ते के सातों दिन केवल एकमात्र टेÑन दानापुर- पुणे टेÑन हैं तो वहीं साप्ताहिक गाड़ी में गोरखपुर- पुणे, दरभंगा- पुणे, जसीडीह- पुणे, ज्ञानगंगा टेÑन है। ये लम्बी दूरी की गाड़ियां हैं जिसके चलते सतना, मैहर के यात्रियों को पुणे के लिए कई बार कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती और उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस ट्रेन का संचालन शुरू होते ही विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गाड़ी के प्रस्तावित रूट के स्टॉपेज के अनुसार रीवा- पुणे एक्सप्रेस टेÑन मैहर स्टेशन में नहीं रुकेगी। अप- डाउन की यह गाड़ी सतना, कटनी, जबलपुर, नयनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमद नगर, दौड़ कार्डलाइन स्टेशनों पर ठहराव होगा।
ये है प्रस्तावित टाइमिंग
बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 20151/52 रीवा-पुणे नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अप गाड़ी संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को रीवा से सुबह 6.45 पर चलेगी जो सतना साढ़े 7 बजे आएगी और अगले दिन पुणे सुबह 9.45 पर पहुंचेगी। वहीं डाउन गाड़ी संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को पुणे से दोपहर 3.15 पर चलेगी, जो अगले दिन सतना शाम 4.32 पर आएगी और रीवा साढ़े 5 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी के संचालन से नागपुर जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।