मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल जनपद अध्यक्ष करंजिया चरण धुर्वे को कलेक्टर अंजू भदौरिया ने बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है कि रेत ठेकेदार कर्मियों के साथ मारपीट और लूट के केस में पुलिस ने जो मामला दर्ज किया था उसमें जनपद अध्यक्ष जेल में बंद है।

चरण धुर्वे को कलेक्टर अंजू भदौरिया ने बर्खास्त कर दिया है।

डिंडोरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल जनपद अध्यक्ष करंजिया चरण धुर्वे को कलेक्टर अंजू भदौरिया ने बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है कि रेत ठेकेदार कर्मियों के साथ मारपीट और लूट के केस में पुलिस ने जो मामला दर्ज किया था उसमें जनपद अध्यक्ष जेल में बंद है। जिला न्यायालय से जमानत की याचिका भी खारिज हो चुकी है। इधर, अध्यक्ष को पद से हटाने की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल भेज दी गई है। यहां से नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि घोषित होगी। ऐसे में चरण सिंह धुर्वे के पद से हटने के बाद से ही जनपद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के कई दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
लोक हित में लिया गया निर्णय
कलेक्टर ने पद से हटाने का जो आदेश जारी किया है उसमें उल्लेख किया गया कि जनपद अध्यक्ष चरण सिंह बिना सूचना के छह सामान्य सभा की बैठक में अनुपस्थित रहे। ऐसे में लोक हित में उनका पद में बने रहना उचित नहीं है। मप्र पंचायत राज व ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत संबंधित को पद से हटाकर पद रिक्त कर दिया गया है। इस मामले में सूचना भी जारी कर दी गई है।
जिलाबदर नोटिस की तामीली नहीं हो पाई
करंजिया थाना पुलिस ने जो प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा है उसमें स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि दस जनवरी 2025 को कलेक्टर न्यायालय से जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे को जिलाबदर करने का आदेश जारी हुआ था। संबंधित के पहले से ही फरार होने के चलते जिलाबदर नोटिस की तामीली नहीं हो पाई। ऐसे में जब आरोपी जेल से रिहा होकर बाहर आएगा तब उसे नोटिस की तामीली कराकर एक वर्ष के लिए जिले से बाहर भेजा जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।