रीवा कलेक्ट्रेट की बहुमूल्य 9 करोड़ की ज़मीन को केवल ₹500 के स्टाम्प पर 15 साल की लीज़ पर इंडियन कॉफी हाउस को दे दिया गया। एग्रीमेंट को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए गवाह के रूप में चपरासी से साइन कराए गए। क्या यह प्रशासनिक चूक है या साज़िश? जानिए इस ज़मीन सौदे का पूरा पर्दाफाश।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्ट्रेट की बेसकीमती जमीन इंडियन काफी हाउस को दिए जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। सिर्फ 500 के स्टाम्प में 15 साल का लीज एग्रीमेंट किया गया है। हद तो यह है कि इस बात को गोपनीय रखने के लिए कलेक्टर के चपरासी से गवाह में साइन कराए गए। यह लीज एग्रीमेंट भी नजूल एसडीएम ने किया है।
आपको बता दें कि रीवा कलेक्ट्रेट में बस स्टैण्ड के कोने की जमीन कौड़ियों के दाम पर इंडियन काफी हाउस को दे दी गई। नवंबर वर्ष 2023 में कलेक्ट्रेट रीवा और आईसीडब्लूसीएस के बीच में एक एग्रीमेंट किया गया था। इस एग्रीमेंट को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। अब जिला प्रशासन और इंडियन काफी हाउस की पकाई गई खिचड़ी सामने आने लगी है। करीब 9 करोड़ की बेसकीमती जमीन 5 हजार रुपए के मंथली किराए पर दे दी गई है। इसका एग्रीमेंट भी 500 रुपए के स्टाम्प में कराया गया। एग्रीमेंट में अनुबंध के नियम और शर्ते ऐसी रखी गईं हैं जो रीवा वालों के हित में बिल्कुल नहीं है। इससे कलेक्ट्रेट में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का भी लेना देना नहीं है। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भ्रमित किया जा रहा है। एग्रीमेंट हैरान करने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस एग्रीमेंट को इस तरह से गुपचुप तरीके से कराया गया कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अनुविभागीय अधिकारी ने एग्रीमेंट कराया और गवाहन कलेक्टर कोर्ट का चपरासी और स्थापना बाबू बने। अब गवाह के कद और पद से इसकी गोपनीयता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
15 साल तक नहीं छोड़ेगा इंडियन काफी हाउस जमीन
एग्रीमेंट में साफ तौर लिखा गया है कि इंडियन काफी हाउस को कलेक्टर रीवा ने 15 साल के लिए जमीन दे रही हैं। जमीन का कुल क्षेत्रफल 3 हजार स्क्वेयर फीट है। इसके लिए इंडियन काफी हाउस हर महीने एग्रीमेंट के हिसाब से सिर्फ न 5 हजार रुपए किराया देगा। इसके अलावा वह अपने हिसाब से ही खाने पीने की चीजों के रेट और मेन्यू तय कर सकेगा। किराया में हर साल सिर्फ 5 फीसदी का इंक्रीमेंट किया जा सकेगा। यानि एक साल में किराया के रूप में सिर्फ और सिर्फ 250 रुपए ही बढ़ पाएंगे। इससे जमीन की कीमत और उससे मिलने वाले फायदे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सिर्फ कलेक्ट्रेट में होने वाले आयोजनों में मिलेगी 30 फीसदी छूट
कलेक्ट्रेट में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी यदि इस भ्रम में हैं कि यह इंडियन काफी हाउस उनके लिए खोला गया है तो वह गलतफहमी में हैं। एग्रीमेंट में इस तरह का कहीं भी जिक्र नहीं है कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों, अधिाकारियों को छूट दी जाएगी। 30 फीसदी छूट मेनू में शामिल भोज्य पदार्थों में छूट तो मिलेगी लेकिन वह सिर्फ कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रमों में ही दी जाएगी।
एग्रीमेंट में सारी शर्तें इंडियन कॉफी हाउस के हिसाब से ही रखी गई हैं
जिला प्रशासन ने जो एग्रीमेंट इंडियन काफी हाउस में किया है। वह सब कुछ इंडियन काफी हाउस में फायदा पहुंचाने जैसा ही है। उसमें सारे बिंदु इंडियन काफी हाउस के पक्ष में लिखे गए हैं। उसे सारी स्वतंत्रता दी गई है। इस एग्रीमेंट में रीवा की पब्लिक को फायदा देने जैसा कोई भी पक्ष नहीं रखा गया है। सरकारी जमीन रीवा की दे दी गई लेकिन यहां की जनता को कोई फायदा नहीं दिया गया। एग्रीमेंट में इंडियन काफी हाउस को जनता से जीएसटी तक अतिरिक्त वसूलने की छूट दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ज्वला के चार शावकों की मौत हो गई है। शावकों के शव आधे खाए हुए मिले हैं, जिससे शिकारियों के हमले की आशंका जताई जा रही है।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानें क्या रही हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें।
इंदौर में सीलिंग एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका। याचिकाकर्ता का आरोप- वर्ष 2000 में खत्म हो चुके कानून के नाम पर अधिकारी कर रहे मनमानी। जानें पूरा मामला।
मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं में ईंधन बचत को लेकर विरोधाभास। सौभाग्य सिंह ठाकुर के भारी काफिले पर हेमंत खंडेलवाल ने दी नसीहत। जानें पूरी खबर और कांग्रेस का हमला
ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी में जनभागीदारी से पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत कुल 350 कंटूर ट्रेंच बनाई गई हैं। इन ट्रेंचों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा।
ऐतिहासिक रीवा राजवंश के महाराज पुष्पराज सिंह और युवराज दिव्यराज सिंह सिरोंज के महालक्ष्मी महायज्ञ में शामिल हुए। बघेल समाज ने भव्य स्वागत कर तलवार और गदा भेंट की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी की राष्ट्रहित अपील, प्रदेश में गेहूं उपार्जन के रिकॉर्ड और 1763 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ₹29,540 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें पेंशन, सड़क निर्माण और बुदनी मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
इंदौर के द्वारकापुरी में जींस पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 साल की गौरी ने सुसाइड कर लिया। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना और धोखे के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में आरटीओ चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने के अपने ही आदेश पर स्टे दे दिया है। ट्रांसपोर्टर्स और सरकार दोनों ही चेक पोस्ट बंद रखने के पक्ष में हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।