रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब भोपाल एक्सप्रेस और रेवांचल एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में कवर लगे हुए हाइजेनिक और हल्के कंबल दिए जा रहे हैं। पहले भारी और कम धुलने वाले कंबलों की समस्या थी, जिसे इस नई पहल से दूर किया गया है। जानिए यह सुविधा कब तक सेकेंड और थर्ड एसी में मिलेगी।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
यात्रियों की सुविधा और बोगियों में स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब फर्स्ट एसी (First AC) में सफर करने वाले यात्रियों को कवर लगे हुए कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये नए कंबल पारंपरिक कंबलों की तुलना में हल्के, साफ-सुथरे और अधिक हाइजेनिक हैं। यह सुविधा एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी, जिसकी सफलता के बाद अब इसे भोपाल से चलने वाली अन्य ट्रेनों में भी विस्तारित करने की योजना है।
वर्तमान में, यह नई और बेहतर सुविधा भोपाल स्टेशन से चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस और रेवांचल एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी क्लास में शुरू की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों का अनुभव काफी बेहतर हुआ है। यात्री इन कंबलों को पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और स्वच्छ मान रहे हैं।
पहले, ट्रेन में मिलने वाले कंबल भारी होते थे और स्वच्छता एक बड़ी चिंता का विषय थी। इसकी मुख्य वजह यह थी कि चादर, तकिया कवर और तौलिया को तो हर यात्रा के बाद धोया जाता था, लेकिन कंबलों को महीने में सिर्फ एक बार धोया जाता था। इसी कारण, अधिकांश यात्री कंबलों का उपयोग करने से बचते थे।
नई सुविधा के लाभ-
कंबलों पर लगे कवर को अब हर यात्रा के बाद धोया जा सकेगा।
इससे स्वच्छता का स्तर (हाइजीन) काफी बढ़ गया है।
कंबल हल्के और इस्तेमाल में आरामदायक हैं।
भोपाल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा सिर्फ भोपाल एक्सप्रेस और रेवांचल एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच तक सीमित है। लेकिन, रेलवे प्रशासन की योजना है कि जल्द ही सेकेंड एसी (2A) और थर्ड एसी (3A) कोचों में भी कवर लगे हुए इन हाइजेनिक कंबलों को उपलब्ध कराया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।