भोपाल के RGPV विश्वविद्यालय में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा सव्याश्री ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रों ने वार्डन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल (मध्य प्रदेश): स्टार समाचार वेब
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के गांधी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सव्याश्री मुनागला के रूप में हुई है, जो धार जिले की निवासी थी और कंप्यूटर साइंस (CSBS) की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, सव्याश्री बुधवार रात डिनर के बाद अपने कमरे में गई थी। गुरुवार दोपहर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो साथी छात्राओं ने वार्डन को सूचित किया। कमरे का गेट अंदर से बंद था। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया, तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
छात्रा के सहपाठियों ने हॉस्टल प्रबंधन और वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक छात्र समीर शुक्ला के अनुसार, वार्डन ने छात्रा को किसी युवक से बात करते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि वार्डन ने इस बात की शिकायत छात्रा के परिजनों से भी की थी, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।
गांधी नगर थाना पुलिस और टीआई विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि छात्रा के मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि:
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।
परिजनों के धार से भोपाल पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई और बयान दर्ज किए जाएंगे।
वार्डन से विवाद और प्रताड़ना के दावों की जांच कॉल डिटेल और बयानों के आधार पर की जाएगी।
वार्डन ने पुलिस को बताया कि छात्रा हाल ही में एक दिन की छुट्टी के बाद लौटी थी और बुधवार रात तक उसका व्यवहार सामान्य था। उसकी रूममेट भी 10 जनवरी से छुट्टी पर है, जिसके कारण वह कमरे में अकेली थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।