जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गया।थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति फंसे होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नदी के अंदर उतरकर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति बोरे के नीचे दब गया था।

सुपारी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गया।
बड़वानी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आज यानी गुरुवार को दोपहर में जुलवानिया से शेगाव की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डेब नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। नीचे गिरते हुए ट्रक की बॉडी और चेचिस अलग हो गए। ट्रक के अंदर सुपारी भरी हुई थी। थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति फंसे होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नदी के अंदर उतरकर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति बोरे के नीचे दब गया था।
मृतक की नहीं हो पाई पहचान
के्रन की सहायता से ट्रक की बॉडी को अलग किया गया और पुलिस ने व्यक्ति को बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में भीड़ नदी पर पहुंच गई। मौके पर राजपुर एसडीएम कुमार सानू ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकीलो ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का पर्व इस बार और खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के कारण इस बार किस्त में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले योजना का लाभ बहनों तक पहुंच जाएगा।
मध्यप्रदेश के जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे-44 पर छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी माता मंदिर और गनेशगंज के बीच सुबह एक भीषण हादसा हो गया। चेन्नई से लखनऊ जा रहे एक कंटेनर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उसमें लदीं 7 नई सीएनजी कारें और पूरा वाहन जलकर खाक हो गए।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।