सतना-मैहर में सांदीपनि विद्यालयों के नए भवनों का काम वर्षों से अधूरा, कहीं जमीन तो कहीं डिजाइन में अटका मामला।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कितनी हैरानी की बात है कि जो शासकीय सांदीपनि विद्यालय सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं उनकी सूरत बदलने में लेटलतीफी बरती जा रही है। 4 साल बीतने को हैं लेकिन अभी तक एक भी सांदीपनि स्कूल की सूरत नहीं बदल पाई। सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है कि रामनगर में नए विद्यालय की बिल्डिंग के लिए अभी तक भूमि ही फाइनल नहीं हुई। वहीं उचेहरा, रामपुर बघेलान में ड्राइंग-डिजाइन में मामला अटका हुआ है।
शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार मैहर एवं अमरपाटन में सांदीपनि स्कूल की नई बिल्ड़िंग का काम अंतिम चरणों में है। माना जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र में हैंड ओवर हो जाएगी। नए भवन मिल जाने के बाद इन स्कूलों में जहां हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, वहीं छात्र संख्या भी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि 2022-23 में सतना -मैहर जिले में प्रथम चरण में 9 सांदीपनि स्कूल चयनित किए गए थे जिसमें सतना जिला मुख्यालय में बगहा हायर सेकेंडरी स्कूल तो बाकी विकासखंड स्तर में एक-एक विद्यालय का चयन किया गया था।
सतना में कछुआ गति से काम
मैहर जिला में जहां जल्द ही दो स्कूलों को नए भवन की सौगात मिलने वाली है, वहीं सतना में सांदीपनि स्कूल के नए भवनों के लिए अभी काफी समय तक का इंतजार करना होगा। बताया गया कि बगहा, रैगांव एवं नागौद सांदीपनि स्कूल के नई बिल्डिंग का काम कछुआ गति से चल रहा है। बगहा सांदीपनि स्कूल के पास कमरों का आभाव है जिसकी वजह से दो शिफ्टों में विद्यालय संचालित होता है। वहीं छात्र संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है। सांदीपनि स्कूलों के नए भवन 35-40 करोड़ की लागत से बन रहे हैं।
सेकंड राउंड की स्कूल कागजों में
शिक्षा विभाग ने 2024-25 में दूसरे चरण में 11 स्कूलों को चयनित किया गया है। हालांकि इन स्कूलों में नए भवन बनेंगे या नहीं ये अभी तक सामने नहीं आया है। पुरानी व्यवस्थाओं में विद्यालय का संचालन हो रहा है। बस केवल स्कूलों के बोर्ड में नाम का परिवर्तन किया गया है।
फैक्ट फाइल
सांदीपनि स्कूलों में कहां-कहां चल रहा निर्माण कार्य
सतना जिला-बगहा, रैगांव एवं नागौद में
मैहर जिला- मैहर, अमरपाटन
यहां काम शुरू नहीं- मझगवां, रामपुर बघेलान, उचेहरा एवं रामनगर
इस तरह तय की गई हैं सांदीपनि स्कूल में सुविधाएं


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।