: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर इंदौर में 'नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च' का भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटेल को अद्वितीय व्यक्तित्व बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नागपुर-नर्मदा प्रवाह सरदार @150 यूनिटी मार्च एक भारत, आत्मनिर्भर भारत यात्रा का शुभारंभ कर शामिल हुए
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च' यात्रा का बुधवार को इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यह यात्रा नागपुर से बैतूल होते हुए इंदौर पहुँची, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से हुई थी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से आरंभ होकर, यात्रा मधुमिलन चौराहा और आरएनटी मार्ग से होते हुए छावनी चौराहा पहुँची। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान सरदार पटेल को 'अद्वितीय और विराट व्यक्तित्व' का धनी बताया, जिन्होंने रियासतों के एकीकरण का महान कार्य किया। उन्होंने नागरिकों को सरदार पटेल और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

एक वाहन पर सवार मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूरे यात्रा मार्ग पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा और भव्य मंचों के माध्यम से अभिनंदन किया। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, जनजातीय समाज के कलाकार लोक नृत्य करते हुए और देशभक्ति की धुन बजाते बैंड शामिल हुए। इस अवसर पर 'भारत माता की जय' और 'सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे' के नारे गूंजे। छावनी चौराहे पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत भगवान कृष्ण की प्रतिमा और तलवार भेंट कर किया।
इस यूनिटी मार्च में खेल मंत्री विश्वास सारंग, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए। यह यात्रा अब इंदौर से धार-झाबुआ होते हुए गोधरा के लिए रवाना हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।