सतना जिले में संस्थागत प्रसव की तमाम व्यवस्थाओं के दावों के बीच एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की एम्बुलेंस में मौत ने स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय पर इलाज, रेफरल व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की कमी इस दर्दनाक घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में संस्थागत प्रसव के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं लेकिन किसी भी गर्भवती को समय पर ये सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया जहां प्रसूता को समय पर उचित इलाज न मिलने पर प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन अंतत: गर्भस्थ शिशु ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की देर रात की है जहां नकैला निवासी सुनीता सिंह (40 वर्ष), पत्नी विनीत सिंह को प्रसव के लिए एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही तबियत बिगड़ने के कारण कोठी समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कोठी पहुंचने पर डियूटी पर पदस्थ डॉ. शिवेंद्र सिंह द्वारा गर्भवती का चेकउप किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बच्चे की पल्स चल रही थी। बच्चे को जीवित रखने चिकित्सकों द्वारा मृत प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाते समय बच्चे ने भी दम तोड़ दिया स्वास्थ्य विभाग के इस लापरवाह रवैये ने एक बार फिर एक प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की जान ले ली, जिसने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है ? जानकारी के अनुसार सुनीता अपने मायके कोठी में थी, जहां प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। परिजनों के अनुसार रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
कराया गया पीएम
बुधवार को जिला अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस पूरे मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई आरोप सामने नहीं आये हैं। विभाग ने डेथ आॅडिट के लिए पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इधर, एम्बुलेंस में ही प्रसव
बुधवार की देर शाम एम्बुलेंस में ही प्रसव होने का मामला भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक संगीता कोल पति दिलीप कोल उम्र 25 साल निवासी पासी भरजुना को प्रसव के लिए जननी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक प्रसूता को विगत रात से ही प्रसव पीड़ा चालू हो गई थी, लेकिन परिजनों ने ले जाने में देर कर दी। एम्बुलेंस जैसे ही बस स्टैण्ड पहुंची प्रसूता का सामान्य प्रसव हो गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ अवस्था में हैं।
मामला बीएमओ द्वारा संज्ञान में आया है। प्रसूता की मौत रास्ते में ही हो गई थी, जिसके कारण गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई। मामले की जांच कराई जाएगी।
डॉ. मनोज शुक्ला, सीएमएचओ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।