रेलवे की नई समय-सारणी के तहत सतना जंक्शन पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में अहम बदलाव किए गए हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज छिवकी–इटारसी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन के चलते यात्रियों को पहले से स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है, जबकि कुछ ट्रेनों की गति बढ़ी तो मेमू की चाल और धीमी हो गई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे की नई समय-सारणी 1 जनवरी से लागू हो रही है। इस समय-सारणी में सबसे बड़ा बदलाव इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस के सतना जंक्शन के आने के समय में हुआ है।
यात्रियों को इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर करने के लिए 15 मिनट पहले, तो प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस के लिए 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अप गाड़ी संख्या 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की पूरी तरह से समय-सारणी बदल दी गई है। नए टाइम-टेबल के अनुसार यह गाड़ी रीवा से अब सुबह 6 बजे की बजाय 5.45 पर चलेगी जो सतना 6.30, उचेहरा 6.49, मैहर 7.03 एवं जबलपुर 10 बजे पहुंचेगी। पहले यह गाड़ी सतना जंक्शन में 6.45 पर आया करती थी।
मारकुंडी के बाद से इटरासी एक्सप्रेस की बढ़ी स्पीड
अप गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस नई समय-सारणी में मारकुंडी के बाद से स्पीड बढ़ गई है। यह गाड़ी अब टिकरिया रात 11.28, मझगवां 11.43, चितहरा 11.53, जैतवार 12.03, सगमा 12.18, सतना 12.30, लगरगवां 12.48, उचेहरा 12.58 एवं मैहर 1.13 पर पहुंचेगी। पहले यह गाड़ी सतना जंक्शन में रात 1 बजे आया करती थी।
इधर मेमू की चाल और धीमी
अप गाड़ी संख्या 61608 मानिकपुर-सतना मेमू एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने की बजाय रेलवे ने इसकी गति और धीमी कर दी है। हाटी से सतना 16 किमी की दूरी में अब यह गाड़ी 50 मिनट में तय करेगी। बताया गया कि नए समय-सारणी के अनुसार हाटी स्टेशन में यह गाड़ी अपने पुराने समय के अनुसार ही आएगी, लेकि न सगमा रात 9.28 एवं सतना 10.15 पर आएगी। अभी तक यह गाड़ी सतना जंक्शन में रात 9.25 पर आती थी।
प्रारंभिक स्टेशन से चलने के समय में बदलाव
गन्तव्य स्टेशन पर पहुंचने के समय में परिवर्तित

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।