सतना शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। डिलौरा इलाके में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। एक गोली सड़क किनारे खड़ी कार में लगी, जबकि दूसरी हवा में दागी गई। पुलिस ने घटना में शामिल छह बदमाशों को चिन्हित कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में अपराध बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि कब कहां चाकूबाजी हो जाए, गोली चल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। पिछले दिनों डीजे संचालक को गोली मारने की घटना की स्याही सूखी भी नहीं थी कि सोमवार की दोपहर बाइक सवार 4 बदमाशों ने डिलौरा में खुलेआम फायरिंग की। एक गोली सड़क किनारे खड़ी कार में लगी। जबकि एक राउण्ड हवाई फायरिंग की गई। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोलीबारी की घटना से जुड़े 6 आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
कार को निशाना बनाकर चलाई गोली
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर कोलगवां थाना अंतर्गत डिलौरा दुर्गा मंदिर के पास दो अलग-अलग बाइक में चार युवक आए, चारों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरा ढंककर एक बाइक में सवार युवक ने कट्टा निकाला और चलती बाइक से कट्टे से सड़क खड़ी कार को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। कार पर गोली चलाने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे से हवाई फायरिंग की। एक के बाद एक दो राउण्ड गोली चलने से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने स्वयं को अपने घरों में कैद कर लिया। तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने कोलगवां पुलिस को सूचना दी।
गोलीबारी का वीडिया आया सामने
डिलौरा में दिन दहाड़े गोली चलने की घटना का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडिया में साफ दिख रहा है कि दो अलग-अलग बाइक से चार बदमाश डिलौरा मोहल्ला आए। इनमें से एक बाइक में सवार युवक ने कट्टे से कार को गोली मारी, सिर्फ हवाई फायरिंग की। वायर वीडियो में दो युवक भागते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाले बदमाशों और भाग रहे युवकों के बीच विवाद चल रहा है। इनमें से चंदन द्विवेदी है। इन दोनों युवकों के गली में घुसने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली चलाने वाले बदमाशों और चंदन के बीच आपसी रंजिश चल रही है।
छह बदमाश चिन्हित
कोलगवां पुलिस ने बताया कि डिलौरा में गोली चलने की घटना में 6 बदमाश चिन्हित किए गए हैं। 2 बाइक में सवार होकर 4 बदमाश डिलौरा पहुंचे। आपसी रंजिश में एक बाइक में सवार एक बदमाश ने कट्टे से गोली चलाई। गोली चलाने की घटना में शामिल बाइक सवार 4 बदमाशों के अलावा घटनाक्रम की साजिश रचने वाले अन्य बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना से जुड़े कई आरोपियों को पुलिस ने राउण्डअप कर लिया है। इस मामले में कहा जा रहा है कि ध्रुव पटैरिया, देव पटैरिया का चंदन द्विवेदी से विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते गोलीबारी हुई। इस मामले में कोलगवां पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।