सतना शहर में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 1141 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। 32.92 लाख की बकाया राशि वसूली के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। गुलाबी नोटिस के बाद अब स्थायी विच्छेदन की चेतावनी दी गई है। 31 जुलाई तक 7500 कनेक्शन काटने का लक्ष्य तय।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर संभाग में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बारिश के बावजूद विभाग के कर्मचारियों ने काम में कोई ढिलाई नहीं दिखाई। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल नहीं चुकाया था, उनके कनेक्शन काटे गए और मीटर हटाए गए। बताया गया कि सिटी डिवीजन अंतर्गत शनिवार को कुल 1141 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर कार्रवाई की गई जिन पर 32.89 लाख का बिजली बिल बकाया था। शनिवार को शहर के 740 उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट किये गए जिन पर 2.78 लाख रुपए बकाया था वहीं विजिलेंस के 401 मीटर ही उखाड़ लिए गए जिन पर 11.14 लाख रुपए बकाया था। बकाया बिल जमा करने के लिए रविवार को भी कार्यालय खोला जायेगा। विभाग के मुताबिक 31 जुलाई तक 7500 बकायेदारों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य रखा गया है।
गुलाबी नोटिस, अब नहीं मिलेगी मोहलत
सहायक अभियंता (राजस्व) अवनीश पांडे ने बताया कि विभाग की ओर से जिन उपभोक्ताओं को गुलाबी नोटिस जारी किया गया है, उसे अंतिम चेतावनी मानी जाए। इसके बाद अब किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी, और कनेक्शन को स्थायी रूप से विच्छेदित कर दिया जाएगा। बिजली चोरी और अनधिकृत उपयोग के मामलों में विभाग पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। अब जो उपभोक्ता इस पर कार्रवाई से बच रहे थे, उनके खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कार्यपालन अभियंता ने दी चेतावनी
कार्यपालन अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि बकायेदारों को अब बकाया राशि चुकानी ही होगी। अन्यथा न केवल कनेक्शन कटेंगे, बल्कि न्यायालयीन कार्रवाई भी झेलनी पड़ेगी। बिल भुगतान की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने यह घोषणा की है कि रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। उपभोक्ता बिल जमा कर अपना कनेक्शन चालू करा सकते हैं।
उपभोक्ताओं की लंबी कतारें, छुट्टी का दिन भी हलचल भरा
शनिवार को हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई की सूचना मिलते ही बिजली कार्यालय में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बकायादारों में हड़कंप मचा रहा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग बिल भरने के लिए लाइन में लगे रहे, ताकि उनका कनेक्शन चालू कराया जा सके। जानकारी के मुताबिक 27 जुलाई को अवकाश के बावजूद भी कार्यालय खोलकर बिजली बिल जमा किया जायेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।