सतना शहर में बिजली बिल बकाया को लेकर विद्युत विभाग सख्त, 632 उपभोक्ताओं पर 16 लाख बकाया। कई घरों के कनेक्शन काटे गए और नोटिस जारी, दो दिन में भुगतान नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विद्युत विभाग द्वारा एक और जहां बिजली सप्लाई निर्बाध आपूर्ति की जा रही है वहीं दूसरी ओर राजस्व वसूली पर भी जोर दिया जा रहा है। विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा सतत बिजली आपूर्ति और बिल वसूली को लेकर रोजाना समीक्षा बैठकों और फील्ड विजिट का दौर चालू है। शनिवार को सिटी डिवीजन के कुछ बकायादारों की बिजली गुल की गई एवं बाकी के बकायादारों को नोटिस भी थमाया गया। उधर दूसरी तरफ विद्युत विभाग के एसई द्वारा ग्रामीण अंचलों में बने वितरण केंद्रों का फील्ड विजिट कर जानकारी तलब की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सतना शहर संभाग अंतर्गत राजस्व वसूली की कार्रवाई के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की गई। टीम को 16 लाख की राजस्व वसूली का टारगेट दिया गया था जिसमे 632 उपभोक्ता चिन्हित किये गए थे। शहर संभाग के डीई नीलाभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्य के लिये तीन टीमें बनाई गई थी, जिसमे टिकुरिया टोला, आरईएस और कोलगवां वितरण केंद्र के जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि सिटी डिवीजन अंतर्गत रविवार को 38 उपभोक्ताओं के घरों की लाइट कनेक्शन कटे गए एवं बाकी के बकायादारों को नोटिस जारी की गई। अधिकारियों की माने तो बिजली बकायादारों को चेतावनी दी गई कि आगामी दो दिन के अन्दर अगर आपके द्वारा राशि नहीं जमा की गई तो कुर्की की कार्रवाई भी की जावेगी।
अधीक्षण अभियंता ने किया फील्ड विजिट
बताया गया कि शनिवार को अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा द्वारा चित्रकूट, मझगवां और कोठी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जिसमे इन क्षेत्रों में फेल ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने सभी ग्रामीण अंचलों के ट्रांसफार्मरों और फीडर केंद्रों की सूची भी तलब की है कि किस क्षेत्र में बिजली सम्बंधित क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।