गुरुवार की रिमझिम बारिश ने सतना जिले में विद्युत व्यवस्था को फैलाइ दिया संकट। शहर और गांवों में दर्जनों फीडर फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर डूबना और बिजली पोल गिरने की वजह से 50+ गांवों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी। पवैया पावर हाउस और चित्रकूट क्षेत्र में जलभराव के कारण सप्लाई ठप रही। युद्धस्तर पर मरम्मत जारी, लेकिन फिर भी व्यवस्था चरमराई है।

पवइया में डूबा पावर हाउस, कोटर व कोठी क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरे
सतना, स्टार समाचार वेब
गुरुवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के कई फीडरों के फाल्ट, डियो उड़ने, सेक्शन टूटने और फ्यूज उड़ने के कारण कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। शहरीय इलाकों में कई जगह बिजली के पोलों में करेंट आने की शिकायतें भी दर्ज कराई गई। दूसरी ओर कई गांवों में पावर हाउस में पानी भरने, बिजली पोल गिरने से बिजली तारें टूटने की खबरें भी सामने आई। इन खम्भों और तारों के टूटने से 50 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट जैसी स्थिति हो गई।
सिटी डिवीजन के तीन फीडर फाल्ट
बिजली विभाग के एई मेंटेनेंस कुलदीप मिश्रा एवं मानवेन्द्र नंदन ने बताया कि सुबह से हो रही बारिश के चलते तीन उपकेंद्रों में खराबी आई जिससे कई कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। सिटी डिवीजन अंतर्गत मुख्य रूप से टिकुरिया टोला क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया का 11 केवी उपकेंद्र में खराबी आने के कारण कारण टिकुरिया टोला, लखन चौराहा और डाली बाबा क्षेत्र की बिजली दो से तीन घंटे ठप्प रही। इसके अलावा बरदाडीह फीडर के 11 केवी में फाल्ट आने के कारण मुख्त्यार गंज, पौराणिक टोला, बरदाडीह आदि क्षेत्रों की बिजली कुछ समय के लिए बंद रही। रेलवे के 33 केवी फीडर में फाल्ट आने के कारण रेलवे क्षेत्र की सप्लाई बाधित रही। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते सिटी डिवीजन के फीडरों के फाल्ट के अलावा कई कालोनियों में जंफर उड़ने, डियो उड़ने, सेक्शन टूटने और बिजली खम्भों में करेंट उतरने की समस्या सामने आई बताया गया कि मेंटेनेंस में लगी सभी 6 गाड़ियों में तैनात अमले को मौके पर दौड़ाकर बिजली आपूर्ति चालू कराइ गई।
चित्रकूट में 4 ट्रांसफार्मर डूबे, कोठी के पवैया पावर हाउस में जलभराव
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता पी के मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट में भारी बारिश के चलते 4 ट्रांसफार्मर डूब गए जिसके कारण कई क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। डगडीहा लाइन में दो पोल बहने के कारण जैतवारा क्षेत्र बंद रहा। सितपुरा से सोहावल जाने वाली लाइन में चार पेड़ गिर जाने के कारण इस एरिया की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं मैहर संभाग अंतर्गत बदेरा क्षेत्र में तारें टूटने के कारण कई गावों में अंधेरा छाया रहा। उन्होंने बताया की सभी जगह युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है देर रात तक कई जगह की बिजली सप्लाई चालू करा दी गई। ओएंडएम डिवीजन अंतर्गत कोटर क्षेत्र में कई पोलों में पेड़ गिरने से खम्भे क्षतिग्रस्त हो गए और तारें टूट गई जिससे 50 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। बताया गया कि सुबह से हो रही बारिश के चलते गांवों में कई नदी और रपटे उफान पर हैं जिससे मेन्टेन्स अमला गांवों में पहुंच नहीं पा रहा है, जिसके कारण ब्लैकआउट की स्थित निर्मित हो गई। कोठी क्षेत्र के जेई हेमराज सेन ने बताया कि बिगत रात से हो रही बारिश के चलते पवैया ग्राम में बने पावर हाउस में जलभराव हो जाने के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बड़ौर गांव में बने बांध में इंसुलेटर टूट जाने के कारण भी इससे जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। उन्होंने बताया कि पूर्वा गांव में भी कई जगह बिजली की तारें टूटने की खबरें सामने आई हैं लेकिन नदी में बाढ़ आने के कारण इन्हे समय से बनवाकर चालू करने में परेशानी हो रही है। बताया गया कि गुरुवार की शाम कोठी क्षेत्र अंतर्गत खाम्हा भुमकहर मार्ग में गिरा 11 केवी बिजली का पोल गिर जाने से मार्ग बाधित हो गया और एहतियातन तौर पर इस गांव की बिजली बंद करवा दी गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार मई 2026 के अंत में RBI के जरिए ₹2800 करोड़ का नया कर्ज लेने जा रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक कुल कर्ज ₹9200 करोड़ हो चुका है। जानिए ब्याज दर और शर्तें।
मध्य प्रदेश के देवास में एक हैरान करने वाला फर्जी शादी का मामला सामने आया है। इंदौर के अनाथालय से दुल्हन दिलाने के नाम पर 42 दूल्हों से लाखों की ठगी की गई। जानिए इस मैरिज स्कैम की पूरी कहानी।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ (नयापुरवा) में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दब गए। 3 के शव निकाले गए हैं। परिजनों ने सरपंच पर लापरवाही और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
ट्विशा शर्मा की मौत का केस अब अपने सबसे निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सीबीआई ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया है और भोपाल में उनके ससुराल में हुई उनकी मौत से जुड़े आरोपों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 साल के अनुभवों को किताब के रूप में पेश किया है। शिवराज ने अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव नाम से पुस्तक लिखी है, जिसका विमोचन आज यानी मंगलवार को दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में किया गया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद कायस लगाए जा रहे हैं कि जून के पहले सप्ताह तक कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई बार पत्र लिखने के बावजूद एक भी शेर नहीं दिया। मध्यप्रदेश को 11 साल से लटकाए रखा। वहीं अब मध्यप्रदेश में पुनर्वासित अफ्रीकी चीते गुजरात के जंगलों की नई पहचान बनने जा रहे हैं। अफ्रीका से भारत लाए जाने के बाद यह पहला मौका होगा, जब चीतों की अंतरराज्यीय शिफ्टिंग की जाएगी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 41 शहर लू की चपेट में हैं। छतरपुर, सागर सहित आसपास के पांच इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया। जबकि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के लिए वॉर्म नाइट अलर्ट किया है। यहां रातें गर्म रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार भोजशाला में 'सरस्वती लोक' और 'राजा भोज शोध संस्थान' बनाने की घोषणा की है। साथ ही आंदोलन के 3 शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में एमपी हाईकोर्ट ने आरोपी सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। वहीं अब इस केस की जांच दिल्ली से आई CBI टीम करेगी। जानिए पूरा अपडेट।