सतना जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन दो साल से निष्क्रिय है। ट्रांसफार्मर न लगने से मरीजों को एक्सरे के लिए सतना शहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चंदा जुटाकर मदद की पेशकश की, बावजूद इसके अफसरों की लापरवाही के कारण काम अब तक अधर में है। स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के बीच जिम्मेदारी टालने का खेल जारी है, जबकि मरीज लगातार परेशान हैं।

हाइलाइट्स
कोठी, स्टार समाचार वेब
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोठी में भर्रेशाही का आलम है। आरोप लग रहे हैं कि यहां कमीशनखोरी और मनमानी के चलते अव्यवस्था फैली हुई है। आलम यह है कि शासन से पैसा आ जाने के बाद भी स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है, जिस वजह से क्षेत्रीय मरीजों को डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा नहीं मिल पा रही।
दो साल से मरीज परेशान
बताया गया है कि यहां पर डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा क्षेत्रीय मरीजों को पिछले दो साल से नहीं मिल रही है। इस संबंध में जब भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारियों व संबंधितों से जानकारी मांगी गई तो हमेशा बजट न होने की वजह से आर्थिक परेशानी बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता था। चूंकि क्षेत्रीय लोगों द्धारा लगातार किए जा रहे संघर्ष के बाद इस स्वास्थ्य केन्द्र में डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा प्रदान करने की अनुमति दी गई, मगर स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांसफार्मर न होने की वजह से डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी।
स्थानीय लोग आगे आए
बताया गया है कि कोठी के इस स्वास्थ्य केन्द्र में विभाग द्धारा ट्रांसफार्मर के लिए जब पैसा आवंटित नहीं किया तो क्षेत्रीय लोगों ने स्वयं चंदा कर स्वास्थ्य केन्द्र को पैसा देने का प्रस्ताव रखा ताकि यहां ट्रांसफार्मर लगाया जा सके और मारीजों को एक्सरे मशीन की सुविधा मुहैया हो सके।
सीएमएचओ ने स्वीकृत कराया पैसा
कोठी के लोगों द्धारा चंदा एकत्र कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांसफार्मर लगाने की जानकारी मिलने पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एलके तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जरूरी रकम विभाग से स्वीकृत करवाई और सितंबर माह में ही ट्रांसफार्मर लगवा कर डिजिटल एक्सरे मशीन चालू करवाने के निर्देश दिए।
अफसरों पर उठ रहे सवाल
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एलके तिवारी द्धारा राशि स्वीकृत कराने और सितम्बर तक डिजिटल एक्सरे मशीन चालू करवाने के निर्देश का पालन यहां के जिम्मेदार अधिकारियों द्धारा नहीं किया गया और अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है, मगर अभी तक डिजीटल एक्सरे मशीन का लाभ नहीं मिल पा रहा, जिस कारण संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं। एक्सरे मशीन का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिलने से मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं और मनमानी रूप से वह लूट का शिकार हो रहा है। एक्सरे के लिए यहां के मरीज को सतना जाना पड़ता है जिस कारण एक तरफ उसके पैसे की बर्बादी होती है वहीं दूसरी तरफ उसका समय भी बर्बाद होता है जिससे वह दुखी एवं पीड़ित है। आरोप है कि यहां राशि स्वीकृत होने के बाद भी ट्रांसफार्मर के न लगने से सवाल हो रहे हैं कि संबंधित अधिकारी या तो कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं या फिर कमीशन के खेल के चलते ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया जा रहा।
पत्रों का दौर
स्थानीय लोगों की मानें तो इस मामले में अभी भी पत्राचार का दौर चल रहा है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्धारा विद्याुत विभाग कोठी को पत्र लिखा गया है, जिसके जबाव में विद्युत विभाग कोठी ने फिर से अपने विभाग को पत्र लिखा और बस पत्राचार का ही दौड़ चला रहा, लिहाजा अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। आरोप है कि जब इस मामले में किसी भी अधिकारी से कहा जाता है तो वह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बस यही जवाब देते हैं कि जल्द हो जाएगा, होने वाला है हमने अपनी तरफ से कार्रवाई कर दी है। विद्युत विभाग वाले कहते हैं की अस्पताल वाले लगवाए और अस्पताल वाले कहते हैं कि हमारा काम सूजी लगाना है।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में जब हमारे सवांददाता ने कोठी विद्युत विभाग के प्रभारी हेमराज सेन से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि हमारे पास स्वास्थ्य विभाग का पत्र आया है, हमने अपने विभाग को पत्र लिख दिया है जल्द ही काम हो जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।