सतना जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी और दुर्गंध ने मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी परेशान कर दिया है। चारों ओर अव्यवस्थाएं और आवारा कुत्तों का जमावड़ा अस्पताल के हालात को और खराब कर रहा है। बिजली, जनरेटर और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। वहीं अमरपाटन सिविल अस्पताल में झाड़फूंक जैसी घटनाएं स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

सतना, स्टार समाचार वेब
अव्यवस्थाओं को लेकर बदनाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी इन दिनों गंदगी व दुर्गंध को लेकर चर्चा में है। आलम यह है कि यहां पर चारों तरफ गंदगी मची हुई है, और दुर्गंध के कारण स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों को भी बेजा दिक्कतें हो रही हैं। कई डॉक्टरों का दावा है कि कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं पसरी पड़ी हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। मरीज भी यहां पर पसरी गंदगी को लेकर परेशान हैं, अव्यवस्था को लेकर उनमें नाराजगी है।
आवारा कुत्तों का जमावड़ा
आरोप तो यहां तक लग रहे हैं कि कोठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यस्था अब मरीजों के लिए बेजा दुखदाई हो गई है। आलम यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हाल में मरीजों की जगह आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है और वहां ना साफ-सफाई रहती है। आरोप यह भी है कि यहां इलाज करने वाले चिकित्सकों के चेंबर में तक गंदगी से पटे पड़े हैं।
बद से बदतर हो गए पलंग
बताया गया है कि स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के लिए रखे पलंग बद से बदतर हो गए हैं। इन पलंगों में ना तो चादर है, न ही तकिया और कमरे पंखा। कहते हैं यहां पंखें व कूलर लगे तो हैं मगर नाम के लिए, क्योंकि यहां कि विद्युत सप्लाई ज्यादातर समय ठप्प रहती है, और जनरेटर नहीं चलता। आरोप यह भी है कि यहां का जनरेटर चलता नहीं है, मगर डीजल जरूर पी लेता है जिससे मौजूद डॉक्टरों को गर्मी में परेशान होना पड़ता है।
सिविल अस्पताल के अंदर झाड़फूंक
शनिवार को अमरपाटन सिविल अस्पताल के अंदर मरीज के साथ झाड़फूंक करने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार युवती को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों द्वारा बीमार युवती का इलाज किया जा रहा था। युवती की हालत में सुधार न होने के चलते परिवार के परिजनों द्वारा मरीज को कुछ प्रसाद खिलाया गया एवं साथ लाए गुनिया के द्वारा झाड़फूंक भी कराई गई। चूंकि घटना अस्पताल के भीतर होने के कारण यह नियमों का उल्लंघन है, इसके साथ ही यह स्वास्थ्य तंत्र पर कई सवाल भी खड़े कर रहा है। अस्पतालों में इस तरह के अंधविश्वासी लोगों का प्रवेश चिंताजनक है।
चेंबर में दुर्गंध इतनी है कि वहां दवा करने के लिए बैठ ही नहीं सकते। यहां के सभी बेड की भी हालत बद से बदतर हो गई है। गंदगी चारों ओर फैली हुई है। बीएमओ डॉक्टर अरुण द्विवेदी को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। हालाकि प्रशासन द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाओं का बजट दिया जाता है, साथ ही रोगी कल्याण समिति का भी बजट रहता है फिर भी रोगियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
-डॉ. नीलम सोनी, महिला रोग विशेषज्ञ
कोठी एवं अमरपाटन सिविल अस्पताल का मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। कोठी सीएचसी के डाक्टरों द्वारा दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है, दोनों मामलों की जांच कराकर दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एलके तिवारी, सीएमएचओ
मैं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में अपना चेकअप कराने के लिए पहुंचा था वहां की बदहाल व्यवस्था देखकर लगता ही नहीं कि मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के क्षेत्र का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जबकि अभी पिछले सप्ताह उन्होंने बस दुर्घटना में पीड़ित लोगों से मिलने के लिए कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया था, मगर पता नहीं उन्हें यहां की गंदगी क्यों नहीं दिखी।
-विकास सोनी, मरीज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।