सतना के महदेवा में उधारी न देने पर गुंडों ने फायरिंग और तलवारबाजी की। दो युवक घायल, पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू की।

गोली लगने से एक युवक घायल, दूसरा युवक तलवार लगने से जख्मी, महदेवा की घटना
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर की कानून व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। आए दिन शहर के बीच चाकूबाजी, तलवारबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं। मंगलवार की शाम उधारी का सामान न मिलने पर बौखलाए गुंडों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की। तलवार और लाठी से जानलेवा हमला किया, जो मिला उसे दौड़ाकर पीटा। फायरिंग और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ जिसमें गुंडे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। महदेवा में हुई घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा युवक तलवार लगने से घायल हुआ है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
शिकायत दर्ज कराने पर बौखलाए थे गुंडे
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कैलाश पयासी नामक युवक सिटी कोतवाली अन्तर्गत महदेवा में पेट्रोल पम्प के पास चाय-पान की दुकान चलाता है। बताया गया कि सोमवार को दीपू उर्मलिया और उसके साथी दुकान आए, जिनके द्वारा उधारी में सामान मांगा गया। दुकान संचालक कैलाश ने उधारी में सामान देने से इंकार कर दिया। जिस पर दीपू और उसके साथियों ने दुकान संचालक कैलाश के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर धमकाया। कैलाश के द्वारा इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की गई। पीड़ित कैलाश ने लूटपाट किए जाने की बात भी पुलिस को बताई लेकिन पुलिस ने लूट की घटना को खारिज कर दिया। इधर पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने पर दीपू और उसके साथियों ने बदला लेने का प्लान बनाया।
अलग-अलग वाहनों में पहुंचे आरोपी
मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब दीपू उर्मलिया और उसके साथी अलग-अलग वाहनों से महदेवा स्थित कैलाश की दुकान पहुंचे। वाहन से उतरते ही दीपू और उसके डेढ दर्जन से ज्यादा साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देख कैलाश दुकान की शटर बंद कर छिप गया। बताया गया कि तलवार और डंडे से लैश थे, इन गुंडों के द्वारा बेखौफ होकर चाय दुकान के आसपास खड़े युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
मौके में मिले खाली खोखे
बताया गया कि गुंडागर्दी करने वाले युवकों के द्वारा चार राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई। गोली चलने और तलवारबाजी किए जाने की घटना सामने आने पर कोतवाली पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल पर दो खाली खोखे मिले। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना में विवेक प्रताप सिंह उर्फ स्वयं पिता दिलीप सिंह निवासी केशव नगर धवारी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। गोली पैर को चीरती हुए निकल गई। वारदात में एक अन्य युवक प्रशांत चौधरी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है उसके सिर पर आरोपियों ने तलवार और डंडे से हमला किया। टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा घायलों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम
फायरिंग और तलवारबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता ने आरोपियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दीपू उर्मलिया और शुभम पांडेय को नामजद आरोपी बनाया है जबकि अन्य आरोपी नामजद है। पुलिस की अलग-अलग टीम के द्वारा नामजद आरोपियों के अलावा अन्य संदिग्धों की ठिकानों पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, वहीं वायरल वीडियो के आधार पर वारदात में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।