इस साल इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की दौड़ में शहडोल का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और रीवा का जीईसी सबसे आगे रहे। दोनों कॉलेजों की सीटें शत-प्रतिशत भरीं, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के नामी संस्थानों को सीटें भरने में मशक्कत करनी पड़ी। कम्प्यूटर साइंस छात्रों की पहली पसंद बनी, फिर सिविल की सीटें भरीं। रीवा और शहडोल में हुई इस सफलता ने मप्र के शिक्षा मानचित्र पर नई पहचान बनाई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
इंजीनियरिंग के प्रति छात्रों का रुझान कम हुआ है। कई कॉलेज बंद हो गए। अब जो बचे हैं। उन्हें भरना ही मुश्किल पड़ रहा है। इसमें सिर्फ प्राइवेट ही नहीं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज भी शामिल हैं। ऐसे में रीवा और शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेजों ने इस बार रिकार्ड बना दिया है। शहडोल का इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों की पहली पसंद रहा। वहीं दूसरे नंबर पर जीईसी रीवा रहा। इन दोनों ही कॉलेजों की सीटें शतप्रतिशत भर चुकी है।
आपको बता दें कि शासकीय और अर्द्ध शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की होड़ मची रहती है। सबसे पहली पसंद इंदौर, भोपाल और जबलपुर, ग्वालियर के इंजीनियरिंग कॉलेज होते हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं रह गया है। रीवा ने इस क्षेत्र में नया मुकाम बनाया है। रीवा और शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें इस मर्तबा सबसे पहले भरी हैं। टॉप पर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलाजी शहडोल है। यहां 150 सीटें थी। जो शत प्रतिशत भर चुकी है। इसी तरह रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में 375 सीटें थी। इसमें से सभी सीटें भर चुकी है। वहीं अन्य नामी दिग्गज कॉलेजों की सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
सबसे पहले कम्प्यूटर साइंस की सीटें हुईं फुल
जीईसी रीवा में वैसे तो पांच ब्रांच है। इन पांचों ब्रांच की सीटें फुल हो चुकी है। इसमें भी सबसे पहले कम्प्यूटर साइंस की सीटें भरी। इसके बाद फिर सिविल और अन्य ब्रांच में छात्रों ने एडमिशन लिया। रीवा जीईसी में कुल 375 सीटें हैं। जो अब पूरी तरह से फुल हो चुकी है। इनमें से 13 सीटों पर फ्री एडमिशन भी छात्रों को दिया गया है। वहीं यदि शहडोल इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो यह नया कॉलेज है। यहां माइनिंग में इंजीनियरिंग कराई जाती है। माइनिंग ब्रांच होने के कारण भी यहां एडमिशन लेने वालों की होड़ मची रही।
इंजीनियरिंग के लिए बाहर नहीं जा रहे छात्र
रीवा के छात्र इंजीनियरिंग के लिए बाहर नहीं जा रहे हैं। पहली प्राथमिकता रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को ही दे रहे हैं। इसके बाद यहां बाहर से भी छात्र आ रहे हैं। यहां बाहर या फिर कहें दूसरे जिलों से प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा है। कॉलेज परिसर में सुविधाओं में इजाफा हुआ है। यहां नए रिसर्च किए जा रहे हैं। इन रिसर्च और खोज ने भी छात्रों का ध्यान रीवा की तरफ खींचा है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज का कप्यूटर लैब हाईटेक और बड़ा है। इसी वजह से यहां कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश पहले हुए हैं। जीईसी में वैसे तो अन्य कॉलेजों ंकी तुलना में सीटें और ब्रांच कम हैं लेकिन छात्र फिर भी यहां प्रवेश लेने पहुंच रहे हैं।
किस कॉलेज की कितने सीटें भरी और कितनी खाली हैं
इंजीनियरिंग कॉलेज सीटें भरी
यूआईटी, शहडोल 150 150
जीईसी रीवा 375 375
उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज 412 411
स्कूल ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नॉ,भोपाल 225 224
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर 675 672
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज 848 614
श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नो, इंदौर 1080 975
यूआईटी, आरजीपीवी, भोपाल 750 678
माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नो, ग्वालियर 2250 1903
सम्राट अशोक इंस्टीट्यूट, विदिशा 975 754
आईजीईसी, सागर 375 282
यूआईटी, आरजीपीवी, शिवपुरी 300 212
रुस्तमजी इंस्टीट्यूट, टेकनपुर, ग्वालियर 328 215
यूआईटी, बरकतउल्ला यूनि भोपाल 562 355
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजी. जीवाजी ग्वालियर 162 82
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, यूआईटी, झाबुआ 150 52
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, उज्जैन 372 125
नौगाव इंजीनियरिंग कॉलेज 300 65


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।