सतना के कृष्णनगर स्थित सरस्वती विद्यालय में आज से दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ होगा, जिसमें दिल्ली के एक्शन कैंसर हॉस्पिटल और श्री बालाजी मेडिकल इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ 2500 मरीजों की मुफ्त जांच करेंगे। शिविर में कैंसर की विशेष जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें पैप स्मीयर टेस्ट सहित कई आधुनिक जांचें शामिल हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आज से कृष्णनगर स्थित सरस्वती विद्यालय में दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप शुरू होने जा रहा है, जिसमें एक्शन एक्शन कैंसर हॉस्पिटल के नामचीन चिकित्सकों का मार्गदर्शन शहरवासियों को नि:शुल्क मिलेगा। 25 सौ मरीजों के परीक्षण का संकल्प लेकर यह शिविर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका पं. गणेश प्रसाद मिश्रा सेवा न्यास द्वारा आयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा आयोजित किया जाने वाला शिविर केवल चिकित्सा सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जागरूकता का आंदोलन बनता जा रहा है, जिसमें हर वर्ग के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं।
तैयारियां पूर्ण, न्यास अध्यक्ष ने लिया जायजा, कैंसर की विशेष जांच
आयोजक मंडल मेडिकल ने कैंप की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं जिसका शुक्रवार को शिविर आयोजक व न्यास अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होने न्यास पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जानकारी दी कि 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविर में एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, नई दिल्ली एवं श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के द्वारा विभिन्न जांचें की जायेंगीं तथा समुचित परामर्श दिया जायेगा। इस अवसर पर डा. मिश्रा ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ग्रामीणो व जरूरतमंदों को विशेषज्ञ जांच और उपचार की सुविधा मुहैया कराना न्यास की प्रतिबद्धताओं में शामिल है। डॉ. मिश्रा के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में कैंसर के मरीजों के लिए विशेष जांच सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खासकर महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर, सर्वांइकल कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर समेत विभिन्न प्रकार के होेने वाले कैंसर रोग की पहचान व जांच कराई जाएगी । जांच रिपोर्ट के अनुसार कैंसर पीड़ित महिलाओं के इलाज की दिशा तय होगी। सर्वाइकल कैंसर की पहचान में अहम भूमिका निभाने वाले ‘पैप स्मीयर टेस्ट’ की सुविधा भी शिविर में मिलेगी। जानकारी दी गई कि नई दिल्ली से आने वाली डॉक्टर्स की टीम के द्वारा आधुनिकतम मशीनों के द्वारा सभी जॉंचें नि:शुल्क की जायेंगीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, एचबी1सी सुगर, पीएफटी (फेफड़ों की जांच), बीएमडी जांच यानि बोनमेरो डेंसिटी, पुरुषों के लिए पीसी यानि प्रोस्ट्रेट कैंसर की पूर्व जांच, मुंह गले एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जायेगी। डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि इस बार का शिविर पहले की तुलना में और भी अधिक सुव्यवस्थित और विशेषज्ञ सेवाओं से युक्त होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।