सतना में स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा के दौरान सांसद गणेश सिंह ने विकास कार्यों पर गंभीर सवाल उठाए। 415 करोड़ खर्च के बावजूद शहर की दुर्दशा को लेकर नाराज़गी जताई गई। बैठक में सीवर, सड़क निर्माण, जल जीवन मिशन और नर्मदा जल आपूर्ति पर भी हुई खुली चर्चा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर सांसद गणेश सिंह एवं महापौर योगेश ताम्रकार आमने -सामने हो गए। दरअसल, स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद गणेश सिंह ने विकास कार्यों पर सवाल उठाए। सड़क व सीवर लाइन के कार्य उनके निशाने पर रहे। सांसद ने नगर निगम कमिश्नर को निशाने पर लेते हुए इन सभी कार्यों में कमी निकाली और इनका जवाब जानना चाहा। सांसद ने समाचार पत्रों में छप रही खबरों और लोगों के तानों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के विकास के नाम पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 415 करोड़ रुपए खर्च हो गए बावजूद इसके विकास कार्यों को लेकर लोगों की बातें मुझे सुननी पड़ रहीं हैं। इस पर बैठक में मौजूद महापौर ने दखल देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि सब कुछ खराब ही खराब है कुछ अच्छे कार्य भी हुए हैं, अगले तीन महीनों में शहर एक नए स्वरूप में होगा। कुछ बातों को आवश्यक तूल दिया जा रहा है।
सबूतों के साथ दिखाई गड्ढे व सीवर की हालत
दिशा की बैठक में शामिल होने आए सांसद पूरी तैयारी के साथ आए थे। शहर के अन्दर की सड़कों के गड्ढों की फोटो भी लाए थे जिसे उन्होंने बैठक में दिखाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सतना की जनता के साथ मजाक किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से तल्ख अंदाज में पूछा, हर दिन सभी समाचार पत्रों में नगर निगम के खिलाफ और घटिया निर्माण कार्यों की खबरें छप रही हैं, फिर भी आप शिकायतों का इंतजार क्यों कर रहे हैं...? बरसात में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, सीवर लाइन के काम के बाद सडकें धंस गई हैं, ऐसी स्थिति में आपको और कौन सी शिकायत चाहिए...? सांसद ने स्मार्ट सिटी के बजट के दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल उठाए और पूछा, ऐसी जगहों पर पैसा खर्च किया गया, जहां जरूरत ही नहीं थी। यह फैसला किसने लिया...? सडकों पर केवल गड्ढे नजर आते हैं, एक भी सडक ऐसी नहीं जो गुणवत्तापूर्ण हो। सारा पैसा खत्म हो गया, फिर काम क्या हुआ...? सांसद श्री सिंह ने इस दौरान कहा कि स्मार्ट सिटी के काम क्वालिटी के साथ समय पर पूरे होने चाहिये। इसके लिये संबंधित विभाग और एजेंसी पर जिम्मेदारी निर्धारित करें।
आरसीसी रोड पर कमिश्नर का अजब-गजब तर्क
शहर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ सड़क बनती है तो दूसरी तरफ सड़क उखड़ने लगती है, ऐसा क्यों? इस पर नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीना ने एक ऐसा तर्क दिया जिस पर सभी एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। सांसद ने उनके जवाब पर कहा कि यह तो कोई तर्क नहीं हुआ। दरअसल, कमिश्नर ने कहा कि मेरी टेक्निकल टीम ने मुझे बताया है कि आरसीसी रोड के बनने के बाद उसमें एक माह तक वाहनों का आवागमन नहीं होना चाहिए, पर यहां रोड बनते ही गाड़ियां चलने लगती है जिससे रोड की चिकनाहट खत्म हो जाती है और सड़क उखड़ने लगती है।
बेला से सतना तक गड्ढे ही गड्ढे
एनएचएआई, एनएच पीडब्ल्यूडी बमीठा से सतना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा एमपीआरडीसी की सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि बेला से सतना तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं, एनएचएआई के अधिकारियों से सांसद ने सवाल करते हुए कहा कि आप लोग कुछ काम क्यों नहीं करते हो? सर्विस लाइन पूरी तरह उखड़ गई है। बरसात के समय सभी सडकों के गडढे इत्यादि भरकर सड़कों को मोटरेवल बनाये रखा जाये।
फिर क्यों ले रहे टोल, मैं बात कर रहा हूं
इस बीच चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि जब सड़क में गडढे हैं, सर्विस लाइन ठीक नहीं है तो फिर लोगों से टोल क्यों लिया जा रहा है? इस पर सांसद ने विधायक की ओर इशारा करते हुए कहा कि........ मैं बात कर रहा हंू।
जिपं अध्यक्ष ने खोली जल जीवन मिशन के आंकड़ों की पोल
जल जीवन की समीक्षा में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रेट्रोफिटिंग और नवीन नलजल योजनाओं में से तीन विकासखंडों में कुल स्वीकृत 228 योजनाओं में 183 योजनायें पूर्ण कर ली गई हैं। जबकि 45 प्रगति पर है। इनमें 162 पूर्ण परियोजनाओं को पंचायत को हस्तांरित कर दिया गया है। इन आंकड़ों के सामने आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि हमारे यहां तो पानी नहीं पहुंचा है, लाइन तक नहीं बिछाई गई है जबकि विभाग के आंकड़ों में घर-घर नल-जल योजना के तहत पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।
जनवरी 2026 तक हर हाल में सतना लाना है नर्मदा का पानी
बरगी बांध के दाई तट नहर के कार्यो के समीक्षा के दौरान सांसद श्री सिंह ने कहा कि दिसंबर 2025 तक स्लीमनाबाद टनल से सतना की ओर पानी लाने में सक्षम होंगे, तब तक नागौद तक की मुख्य कैनाल को दुरूस्त रखने की कार्यवाही प्राथमिकता के रूप में करें। बारिश के दौरान निर्माण कार्यों के अतिरिक्त जो भी अड़चने हों उन्हें दूर कर लिया जाये। सांसद ने कहा कि जनवरी 2026 तक हर हाल में सतना पानी लाना है।
स्वदेश दर्शन: 25 करोड़ में संवरेंगे चित्रकूट के घाट
चित्रकूट के समग्र विकास के तहत मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मां मंदाकिनी के राघव घाट, भरत घाट और विश्राम घाट पर आध्यात्मिक अनुभव का हेरीटेज प्रोजेक्ट क्रियान्वित किया जा रहा है। स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत इन घाटों पर जनसुविधाओं एवं घाटों के आकर्षण के लिए 25 करोड़ के कार्य किये जायेंगे। मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के इस कार्य हेतु कार्यकारी एजेंसी सवानी ग्रुप द्वारा दिशा की बैठक में पावर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक नागौद नागेन्द्र सिंह, चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, डीएफओ मयंक चांदीवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, सुखवंती बाई बुनकर, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री आरपी सिंह, एई रोजल प्रताप सिंह, सुभाष शर्मा सहित विभाग प्रमुख जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।