रीवा के जिला एवं सत्र न्यायालय और हनुमना व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर खाली कराकर घंटों सर्चिंग की। बम स्क्वॉड को कोई विस्फोटक नहीं मिला, वहीं साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा के नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन व हनुमना के व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी के बाद सनसनी फैल गई। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई। यह मेल न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पर आया। जानकारी होते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। न्यायाधीश, अधिवक्ता व न्यायालय के कर्मचारियों समेत पक्षकारों को बाहर निकाला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा। बम स्क्वॉड ने पूरे परिसर में करीब तीन घंटे तक सर्चिंग किया, लेकिन कोई भी विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस मेल में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 2:30 बजे तक कोर्ट परिसर में बड़ा विस्फोट किया जाएगा। जैसे ही यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को 'हाई अलर्ट' पर डाल दिया गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कुछ ही क्षण में कोर्ट परिसर पहुंच गये। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अनुमति के बाद, बिना किसी देरी के पूरे नवीन कोर्ट परिसर को सुरक्षा कारणों से खाली करा लिया गया। वकीलों, कर्मचारियों व पक्षकारों को परिसर से बाहर निकाला गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बम स्क्वॉड ने कोर्ट की हर एक मंजिल, चैम्बर और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की। करीब तीन घंटे तक सर्चिंग चली, लेकिन किसी तरह का विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस व न्यायालय प्रशासन ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: साढ़े 6 करोड़ की लागत से अजयपाल किले तक बनेगी नई सीसी सड़क
ईमेल में यह लिखा
न्यायालय परिसर को आरडीएक्स आईईडी से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल किसी अरुण डाले कुमार हॉट मेल से पौने 11 बजे करीब आधिकारिक ईमेल आईडी पर पहुंचा। जिसमें लिखा था कि तमिलनाडु में कांस्टेबलों के लिए 1979 के नैनार दास पुलिस यूनियन की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए आज आपकी कोर्ट को निशाना बनाया है। सी-4 आरडीएक्स का इस्तेमाल करके बनाए गए 3 आरडीएक्स आईईडी पहले ही कोर्ट बिल्डिंग में अहम जगहों पर रख दिए गए हैं। 1 या 2 सदस्य लंच के समय कोर्ट ब्रांच के करीब आएंगे और जब रिमोट कंट्रोल ट्रिगर ले जा रहे एलटीटीई सदस्य परिसर के 100 फीट के दायरे में आएंगे तो आईईडी अपने आप फट जाएंगे। अगर किसी वजह से वे एक्टिवेट नहीं होते हैं, तो सदस्य खुद बिल्डिंग के अंदर आएंगे और श्रीलंका के ईस्टर आॅपरेशन की तरह सभी स्टाफ और ग्राहकों के साथ खुद को उड़ा लेंगे।
रोकनी पड़ी सुनवाई
धमकी भरा ई-मेल आने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल ही जिला एवं प्रधान न्यायाधीश ने मेल की जानकारी पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान को दी। इसके साथ ही न्यायालय में मौजूद न्यायाधीशों को अवगत कराते हुये कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने को कहा। इस दौरान सभी सुनवाई रोकनी पड़ी। कुछ ही देर में कोर्ट भवन खाली कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: रीवा: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, पोखरी टोला में मची सनसनी, हालत गंभीर
छावनी में तब्दील रहा परिसर
जानकारी होते ही एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रभारी एडीएम मेहताब सिंह गुर्जर, सीएसपी कोतवाली राजीव पाठक समेत भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट पहुंच गया। पूरे परिसर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। न्यायालय भवन के समीप बैरीकेट्स लगाकर प्रवेश बंद कर दिया गया। इसके बाद बम स्क्वॉड और पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
सायबर सेल कर रहा मेल की जांच
पुलिस और साइबर सेल अब उस ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है, जिसके जरिए यह धमकी दी गई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
हनुमना न्यायालय में दोपहर पहुंचा ई-मेल
इधर मऊग्ांज जिले के हनुमना व्यवहार न्यायालय के आधिकारिक ई मेल पर भी धमकी भरा मेल पहुंचा है। लेकिन यह मेल दोपहर में मिला। इसके बाद परिसर को खाली कराते हुये पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। एसपी दिलीप सोनी, कलेक्टर समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने न्यायालय परिसर में सर्चिंग किया। चप्पे-चप्पे को देखा गया। यहां भी घंटों सर्चिंग चली, लेकिन विस्फोटक कहीं नहीं मिला। इस दौरान पुलिस सकते में रही। न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक यहां पर तलाशी अभियान चलाया गया।
न्यायालय में बढ़ाई गई सुरक्षा
इधर न्यायालय भवन को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल व बम स्क्वॉड दस्ते को उपकरणों के साथ तैनात किया गया। अब न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जायेगा।
जिला सत्र एवं प्रधान न्यायाधीश को न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम स्क्वॉड व पुलिस टीम ने पूरे न्यायालय परिसर में सर्चिंग किया है। फिलहाल इस तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। सायबर सेल मेल की जांच कर रहा है।
शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।