सतना के माधवगढ़ पुल पर पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने टमस नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की, पति ने भी कूदकर बचाने का प्रयास किया। दोनों को प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ने जान की परवाह किए बिना बचा लिया। महिला गर्भवती पाई गई, अस्पताल में इलाज जारी।

गर्भवती है महिला, अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती
सतना, स्टार समाचार वेब
पारिवारिक विवाद में महिला उफनाती टमस नदी में कूद गई, महिला को बचाने पति भी नदी में कूदा। दोनों डूबने लगे, दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पति- पत्नी को डूबता देख प्रधान आरक्षक जान की परवाह किए बगैर नदी में कूद गया और पति- पत्नी को सकुशल बाहर निकाला। इस संबध्ां में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका रावत पति प्रदीप रावत निवासी त्योंधरी थाना रामपुर बाघेलान का पिछले कुछ दिनों से अपने पति से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते प्रिंयका पति के घर छोड़कर सतना शहर में नईबस्ती में रहने वाले रिश्तेदारों के पास आ गई और किराए का कमरा लेकर रहने लगी। पांच दिन से वह किराए के कमरे में रह रही थी। शनिवार की शाम प्रदीप नईबस्ती आया और पत्नी प्रियंका से बातचीत कर उसे घर चलने के लिए मनाया।
बाइक रुकवा लगाई छलांग
पांच दिन से सतना शहर में किराए के मकान में रह रही प्रियंका पति के द्वारा समझाए जाने पर साथ चलने के लिए राजी हुई लिहाजा प्रदीप अपनी पत्नी प्रियंका को बाइक से लेकर गांव त्योंधरी के लिए रवाना हुआ। रात 11.30 बजे के करीब दोनों माधवगढ़ टमस नदी के पुल के पास पहुंचे। प्रियंका ने यहां पर बाइक रुकवाई। बाइक रुकते ही प्रियंका और उसके पति प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई तभी प्रियंका ने टमस नदी में छलांग लगा दी। यह देख प्रदीप भी पत्नी को बचाने नदी में कूदा। उफनाती नदी में दोनों डूबने लगे, यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मछुआरों ने भी की मदद
एक महिला और युवक नदी में कूद गए हैं यह सूचना मिलते ही मुहर्रम पर्व के मद्देनजर कस्बा भ्रमण कर रहे टीआई कोलगवां सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ तत्काल माधवगढ़ पुल पहुंच गए। पुलिस ने देखा कि पति-पत्नी नदी के तेज बहाव में बहे जा रहे हैं यह देख मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ने जान की बाजी लगाते हुए नदी में छलांग लगा दी। बावर्दी प्रधान आरक्षक को उफनाती नदी में छलांग लगाता देख स्थानीय मछुआरे भी नदी में उतरे। प्रधान आरक्षक बृजेश ने स्थानीय मछुआरों के सहयोग से नदी में कूदे पति- पत्नी को सकुशल बाहर निकाला, तत्पश्चात दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप को छुटटी दे दी गई। परीक्षण में प्रियंका गर्भवती निकली, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।