सतना-रीवा समेत जबलपुर डिवीजन के कई रेलवे स्टेशनों में लिफ्ट और एस्केलेटर सेवा चरमराई हुई है। ऑपरेटरों के टेंडर खत्म होते ही लिफ्टें भगवान भरोसे छोड़ दी गईं। सतना स्टेशन की लिफ्ट दो दिन से बंद है, जबकि डोर लॉक तोड़ने से तकनीकी समस्या बढ़ गई। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्री फंसे हुए हैं। एस्केलेटर भी बिना ऑपरेटर के अनियमित चल रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना-रीवा समेत जबलपुर डिवीजन के आधा दर्जन स्टेशनों में लिफ्ट का संचालन लड़खड़ा गया है। लिफ्ट ऑपरेटरों के टेंडर खत्म होते ही भागवान भरोसे लिफ्ट संचालन रहा। सतना स्टेशन में असमाजिक तत्वों द्वारा डोर लॉक तोड़ दिया। लॉक टूटने की वजह से पिछले दो दिन से लिफ्ट का संचालन पूरी तरह बंद है और बुर्जुग एवं दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उल्लेखनीय हैकि पिछले माह से एयर परफेक्शन नाम की कंपनी को लिफ्ट संचालन का जिम्मा सतना-रीवा समेत कटनी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया स्टेशनों में दिया गया था। कंपनी को 24 घंटे लिफ्ट संचालन करना था। इसके लिए ऑपरेटर नियुक्त किए गए थे।
समय से पहले टेंडर खत्म
सूत्रों के अनुसार ठेका फर्म का टेंडर 22 मार्च 2024 से दो साल तक का था, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इसका टेंडर पहले ही खत्म कर दिया। बताया गया कि 4 साल बाद लिफ्ट में ऑपरेटर नियुक्त किए गए थे। कोरोना काल में रेलवे की आय घटते ही यात्रियों की सुविधा में कटौती व अपने खर्चों में कैची चलाई गई थी। लिफ्ट बिना ऑपरेटरों के ही संचालित हो रही थीं। रात में यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से बंद करवा दिया जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि लिफ्ट में यात्रियों के फसने तक की नौबत एक बार आ गई थी।
एस्केलेटर की सुविधा का भरोसा नहीं
बताया गया कि सतना स्टेशन के प्लेटफार्म क्र. एक में लिफ्ट व विद्युत स्वचलित सीढी (एस्केलेटर) लगाया गया है। जिसकी सुविधा से यात्री आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में आवागमन कर सकते हैं। एस्केलेटर में ऑपरेटर न होने से इसके चलने का कोई भरोसा नहीं रहता। कॉलेज गोइंग स्टूडेंट स्टॉप बटन दबा देते हैं जिससे एस्केलेटर काफी देर तक बंद रहता है। वहीं बताया जाता है कि पिछले कुछ दिन पहले ही किसी ने नुकीली चीज फसा दी थी जिससे बेल्ट डैमेज होते-होते बचा है।
एक तरफ सुविधा दूसरे तरफ असुविधा
सतना स्टेशन में प्लेटफार्म क्र. एक में ही एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा दे दी गई है जबकि प्लेटफार्म क्र. दो में कोई सुविधा नहीं है। यात्रियों का कहना है कि वे एक तरफ आसानी से ब्रिज पर चढ़ जाते हैं लेकिन दूसरी तरफ सीढियां व रैम्प चढ़ने व उतरने में परेशानी होती है। हालांकि रेलवे पिछले कई सालों से प्लेटफार्म क्र. दो-तीन में एक एस्केलेटर का प्लान कर रहा है लेकिन अब वो भी ठंडे बस्ते में है। बताया गया कि विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने के प्लान में लगभग दो-दो दर्जन लिफ्ट व एस्केलेटर का प्रावधान किया गया है।
फैक्ट फाइल
इस तरह है लिफ्ट की सुविधा
इस तरह है एस्केलेटर की सुविधा
ये हैं एस्केलेटर और लिफ्ट के फायदे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।