सतना जिले में 200 से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम। सरकार मर्जर की तैयारी में, ब्लाकवार सूची तैयार। शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
किताब..कॉपी..गणवेश..साइकिल..स्कूटी...ये सब सरकार विद्यार्थियों को दे रही है। इसके बाद भी विद्यार्थियों के लिए विद्यालय राह ताक कर खडेÞ हैं। इनकी सूनसान इमारत जमाने से विद्यार्थियों की क..ख..ग..घ..और ए..बी..सी..डी सुनने को तरस गई हैं।
फिलहाल फरमान तो नहीं आया लेकिन ‘ माननीय’ ने कह दिया है कि ऐसी स्कूलों का यह ‘मर्ज’ दूर करेंगे। वह तरीका भी बताया है। तरीका है ‘ मर्जर’ । इसकी खबर लगते ही अफसर एक्सरसाइज में लग गए हैं। सतना जिला में ऐसे दो सैकड़ा विद्यालय हैं जिनके विद्यार्थी आप अंगुलियों में गिन सकते हैं। यही विद्यालय है जो मर्जर की जद में हैं।
जिला के पांच ब्लाकों में एक सैकड़ा विद्यालयों की विद्यार्थी संख्या एक से दस तक है। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक दोनो ही तरह के विद्यालय शामिल है। सर्वाधिक संख्या प्राथमिक विद्यालयों की है। जिला शिक्षा केन्द्र ने जो एक्सरसाइज की है उससे निकले आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक के 201 और माध्यमिक स्तर के 5 विद्यालय मर्जर की श्रेणी में आ रहे हैं। ब्लाक वार देखें तो सर्वाधिक 68 विद्यालय नागौद ब्लाक के हैं। इसके बाद रामपुर बाघेलान के 51, सोहावल के 42, मझगवां के 29 और उचेहरा के 22 विद्यालय है इस सूची में शामिल किए गए हैं।
क्यों शुरू हुई एक्सरसाइज
विधानसभा सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने विधायक अमर सिंह यादव के सवाल के जवाब में कहा कि उन स्कूलों को मर्ज कर दिया जाएगा जिनका नामांकन 10 से कम है। ऐसी सभी स्कूल पास के ही बडेÞ स्कूल में मर्ज होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री के विधानसभा सवाल के जवाब में मर्जर की बात कहे जाने के बाद स्थानीय स्तर पर विभागीयों ने पड़ताल शुरू कर दी है।
तीन सैकड़ा में 20 से कम
10 तक की संख्या वाले विद्यालयों के आगे भी जिला शिक्षा केन्द्र ने एक्सरसाइज की है जिसमें ऐसी स्कूल निकल कर आई है कि 20 तक का भी नामांकन मिला है। इस स्तर में पर तीन सैकड़ा विद्यालय है जिनका नामांकन 11 से 20 के बीच है। इस मामले में भी प्राथमिक विद्यालयों की संख्या ज्यादा है जबकि माध्यमिक दो दर्जन ही हैं। जिला शिक्षा केन्द्र के बताए गए आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक के 348 और माध्यमिक के 25 विद्यालय मर्जर की जद में आ सकते हैं। मजेदार बात तो यह है कि प्रशासनिक नाक के नीचे के ब्लाक सोहावल में ऐसे विद्यालयों की संख्या ज्यादा है। यहां 83 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें 11-20 विद्यार्थी संख्या है।
ऐसे विद्यालयों को पूर्व में भी चिन्हित किया जा चुका है फिलहाल ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। हालांकि नामांकन चिंता जनक है जिस पर विमर्श किया जा रहा है।
विष्णु कुमार त्रिपाठी, जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।