सतना के जवाहर नगर में मकान खाली कराने के विवाद में मामा ने अपने दिव्यांग भांजे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की है।

मकान खाली कराने चल रहा था विवाद, जवाहर नगर की घटना
सतना, स्टार समाचार वेब
मकान खाली कराने के उपजे विवाद में युवक ने अपने सगे दिव्यांग भांजे की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। भांजे की हत्या कर आरोपी रात में ही शहर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पांच साल से रह रहा था मामा के घर
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामबहोर बेलदार 42 वर्ष पैर से दिव्यांग है और वह पिछले 5 साल से शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत जवाहर नगर कुम्हरान मोहल्ला निवासी अपने मामा रामलाल बेलदार के घर में पिछले 5 साल से रह रहा था। तकरीबन 6 माह पहले रामबहोर ने दिव्यांग महिला से विवाह किया। रामबहोर के द्वारा विवाह किए जाने के बाद उसके रिश्ते अपने मामा से बिगड़ने शुरू हो गए। रामलाल को संदेह गहराया कि उसने भांजे रामबहोर को रहने के लिए एक कमरा दिया। विवाह कर वह पत्नी को ले आया, आने वाले दिनों में कहीं वह घर पर कब्जा न कर ले।
मांगी एक माह की मोहलत
जिस भांजे के साथ रामलाल छत्तीसगढ़ के ईंट भट्ठे में साथ में मजदूरी करता था और अपने जवाहर नगर स्थित तीन कमरों के मकान में एक कमरा भांजे रामबहोर को दे रखा था। उसी भांजे से रामलाल कमरा खाली कराने के लिए रोजाना विवाद करना शुरू कर दिया। बताया गया कि पैर से दिव्यांग रामबहोर के द्वारा अपने मामा से कमरा खाली करने के लिए एक माह की मोहलत मांगी गई लेकिन रामलाल एक माह की मोहलत देने के तैयार नहीं था। इसे लेकर गुरुवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ, विवाद गहराने पर रामलाल ने परिवार के सदस्यों के सामने भांजे रामबहोर को जान से मारने की धमकी दी।
घात लगाकर किया डंडे से हमला
रामलाल के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जाने पर रामबहोर डरकर अपने दूसरे मामा के घर चला गया जहां से वह गुरुवार रात 11.30 बजे करीब वापस आ रहा था, तभी घात लगाकर बैठा रामलाल ने अपने भांजे रामबहोर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में रामबहोर के हाथ और पसली में गंभीर चोटें आईं। जानकारी लगने पर एकत्र हुए परिजनों के द्वारा घायल रामबहोर के इलाज के लिए आॅटो के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रात 3 बजे के करीब रामबहोर ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह पंचनामा और पीएम कार्रवाई के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी रामलाल की तलाश की जा रही है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामा के द्वारा डंडे से पीट पीटकर भांजे की हत्या की घटना की जानकारी लगने पर शुक्रवार को टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी, एफएसएल अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह व पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात पर जांच करने पहुंचे। एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया। टीआई कोतवाली श्री द्विवेदी ने बताया कि मृतक अपने मामा रामलाल के साथ छत्तीसगढ़ में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। मृतक के द्वारा दिव्यांग महिला से विवाह किए जाने पर उसके मामा को शक होने लगा कि वह उसके घर पर कब्जा कर लेगा। छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने के दौरान आरोपी रामलाल की बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। रामलाल के द्वारा रामबहोर पर संदेह जताया जा रहा था कि इसी ने इसकी बेटी को घर से भगवाने में मदद की है। टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।