रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाइट क्लब के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बिल्डिंग मालिक एलवी सिंह ने कर्मचारी जमुना सिंह पर तीन राउंड फायर किए। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

रीवा | स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रीवा शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के हृदय स्थल सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरा मोहल्ले में स्थित एक 'नाइट क्लब बीयर बार' में बीती रात सरेआम गोलियां चलीं। वारदात का एक दहला देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, विवाद रात करीब 12 बजे शुरू हुआ जब शहर की ज्यादातर दुकानें बंद हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मालिक एलवी सिंह ने नशे की हालत में वहां के कर्मचारी जमुना सिंह बघेल के साथ विवाद किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एलवी सिंह ने अपनी पिस्टल निकाल ली और जमुना सिंह पर एक के बाद एक तीन राउंड फायर झोंक दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो गोलियां जमुना सिंह के पेट में लगीं और शरीर के आर-पार निकल गईं। लहूलुहान हालत में कर्मचारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ वह वर्तमान में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
वायरल वीडियो में आरोपी बिना किसी हिचकिचाहट के दनादन गोलियां बरसाते हुए साफ नजर आ रहा है। इस घटना से क्लब के भीतर मौजूद अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी—सीएसपी राजीव पाठक, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा और गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव—अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुँचे।
पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस टीम एलवी सिंह को पकड़ने उसके घर पहुँची, तो परिजनों ने टीम का रास्ता रोकने और आरोपी को बचाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने कड़ी घेराबंदी कर मुख्य आरोपी एलवी सिंह को हिरासत में ले लिया और मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।
पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में विवाद का कारण नशे में उपजा आक्रोश बताया जा रहा है। इस घटना ने रीवा में नाइट क्लबों की सुरक्षा और देर रात तक चलने वाली गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को पुख्ता सबूत मानकर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।