रीवा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने खेल भावना, कौशल विकास और निरंतर प्रयास का महत्व बताया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में अन्तर्विश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्र महिला फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शुक्रवार को रीवा पहुंचे देश के नौसेना प्रमुख ने जहां खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी। वहीं उन्होंने कहा कि खेल में दो तरह के लोग होते हैं एक विनर और दूसरा रनर होता है। द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह हार गया है। हार में ही जीत होती है।
उन्होंने कहा कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की शुरुआत वर्ष 1968 में हुई थी तब से लेकर आज तक यह विश्वविद्यालय कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का ध्यान एजुकेशन पर तो रहता ही है इसके अलावा स्पोर्ट एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट में भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि डिग्री तो इंपार्टटेंट ही है उससे कहीं ज्यादा स्किल डेवलपमेंट जरूरी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह रहे एवं अध्यक्षता अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति राजेन्द्र कुमार कुडरिया ने की।
पांच राज्यों की 48 टीमों ने लिया हिस्सा
अंतर विश्वविद्यालय पश्चिम महिला फुटबाल में पांच राज्यों से 48 टीमों ने भाग लिया है। यहां पर यह बता दें कि प्रतियोगिता 9 फरवरी से शुरू हुई है जिसका समापन शुक्रवार को किया गया। पांच राज्यों में मध्यप्रदेश, महाराष्टÑ, गुजरात, राजस्थान एवं गोवा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर में एसएसपी युनिवर्सिटी पुणे ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं एलएनआईपी युनिवर्सिटी ग्वालियर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि गोवा विश्वविद्यालय तृतीय एवं मुंबई चतुर्थ स्थान पर रही।
एडमिरल ने खिलाड़ियों से लिया परिचय
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शुक्रवार को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्टेडियम में महिला फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को बधाई दी साथ ही यह भी कहा कि जो टीम जीत का हिस्सा नहीं बन पाई हैं उन्हें प्रयास करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि लगातार प्रयास सफल नहीं होता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।