जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कैश कांड मामले में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित जांच समिति के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दी गई है। जानें क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
बहुचर्चित 'कैश कांड' मामले में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा उनके खिलाफ गठित जांच समिति की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब जस्टिस वर्मा को पद से हटाने की संवैधानिक कार्यवाही में कोई कानूनी बाधा नहीं बची है।
जस्टिस वर्मा ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि लोकसभा अध्यक्ष ने जांच समिति का गठन करते समय 'न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968' के नियमों का उल्लंघन किया है। उनका कहना था कि महाभियोग नोटिस दोनों सदनों में दिए जाने के बावजूद, लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा सभापति से सलाह मशविरा किए बिना ही समिति बना दी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि चूंकि राज्यसभा के उपसभापति ने प्रस्ताव को खारिज करने के निर्णय को चुनौती नहीं दी गई और दोनों सदनों ने संयुक्त रूप से कोई प्रस्ताव पास नहीं किया, इसलिए एक संयुक्त समिति (Joint Committee) का गठन संभव नहीं था।
पिछली सुनवाइयों के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि समिति के गठन में कुछ तकनीकी खामियां हो सकती हैं, लेकिन अदालत ने यह भी सवाल उठाया था कि क्या ये कमियां इतनी गंभीर हैं कि न्यायपालिका को इसमें हस्तक्षेप करना पड़े। अंततः अदालत ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए जांच को जारी रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने जस्टिस वर्मा को पहले ही समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश दे दिए थे।
यह मामला 'कैश कांड' से जुड़ा है, जिसमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद लोकसभा में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का नोटिस दिया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ने आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। जस्टिस वर्मा इसी कमेटी के गठन की प्रक्रिया को असंवैधानिक बता रहे थे, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने वैध मान लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।